Move to Jagran APP

बरेली में व्यापारियों ने मंत्री भगवत सरन के खिलाफ मोर्चा खोला

बरेली में व्यापारियों ने प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री भगवत सरन गंगवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज व्यापारियों ने बरेली में मंत्री को पद के हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2015 02:56 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2015 02:59 PM (IST)
बरेली में व्यापारियों ने मंत्री भगवत सरन के खिलाफ मोर्चा खोला

लखनऊ। बरेली में व्यापारियों ने प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री भगवत सरन गंगवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज व्यापारियों ने बरेली में मंत्री को पद के हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।

loksabha election banner

भगवत सरन गंगवार पर बिल्डर नवनीत अग्रवाल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ ही अपार्टमेंट का काम गैर कानूनी ढंग के रुकवाने का आरोप है। कल नवनीत अग्रवाल ने अकेले ही मोर्चा खोला था और आज बरेली शहर के व्यापारी नवनीत के पक्ष में सड़कों पर उतरे। नवनीत के समर्थन में व्यापारियों के साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। इसमें लोग मंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारा लगा रहे थे। इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह लोग मंत्री पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाने के साथ उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.