रायबरेली में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 21 लोग घायल
जिले के बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली रास्ते में पलट गई। इसके चलते ट्राली में सवार 21 लोग घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में जारी है। हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
रायबरेली, जेएनएन। बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली रास्ते में पलट गई। इसके चलते ट्राली में सवार 21 लोग घायल हो गए, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में जारी है। हादसा लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 36 लोग सवार थे। घायलों में अधिकतर छोटे बच्चे शामिल हैं। गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे सराय कुर्मी गांव से ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर लगभग 36 लोग क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर ,ऐहार भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने जा रहे थे। सरेनी-लालगंज मुख्य मार्ग पर शाहपुर गांव के निकट ट्रैक्टर के सामने अचानक एक लोडर व बाइक आ गई। दोनों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते सराय कुर्मी गांव निवासिनी बबली पत्नी रामनरेश, रूबी पुत्री रामनरेश, लक्ष्मी पुत्री रामकिशुन, राजकुमारी पत्नी महावीर, महिमा पुत्री महावीर घायल हो गईं।
गीता पत्नी रामकिशुन, प्रदीप पुत्र गुरुप्रसाद, आंचल पुत्री वीरेंद्र, रामावती पत्नी शिव बरन, राजकली पत्नी शिव कुमार, संगीता पत्नी वीरेंद्र, ओम पुत्र महावीर, हेमा पुत्री महावीर, शिवा पुत्र महावीर, शिवानी पुत्री महावीर, आंचल पुत्री शिव कुमार, काजल पुत्री वीरेंद्र, सेजल पुत्री वीरेंद्र ,नंदनी पुत्री रामकिशन ,लक्ष्मी पुत्री रामकिशुन, रूबी पुत्र रामकिशोर भी घायलों में शामिल हैं। घायलों में अधिकतर छोटे बच्चे शामिल हैं।
एक साथ इतने लोगों के घायल होने से अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन एंबुलेंस से सभी को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल वापस ट्रैक्टर ट्राली से गांव लौट गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है । कोतवाल ने बताया कि सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं।