Move to Jagran APP

84 Kosi Parikrama Marg: राजमार्ग के दर्जा से पर्यटन विकास को मिला बल, बाराबंकी के पचास से अधिक गांवों को होगा फायदा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रामनगरी के जिस 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत करने की अधिसूचना जारी की है इससे जिले के करीब एक सैकड़ा से अधिक गांवों के समग्र विकास की उम्मीद को बल मिला है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 09:03 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 12:14 PM (IST)
84 Kosi Parikrama Marg: राजमार्ग के दर्जा से पर्यटन विकास को मिला बल, बाराबंकी के पचास से अधिक गांवों को होगा फायदा
अयोध्या के 84 कोस परिक्रमा क्षेत्र में बाराबंकी जिला का करीब तीस किलोमीटर क्षेत्र आता है।

बाराबंकी, [श्रीकांत तिवारी]। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रामनगरी के जिस 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राजमार्ग के रूप में उच्चीकृत करने की अधिसूचना जारी की है, इससे जिले के करीब एक सैकड़ा से अधिक गांवों के समग्र विकास की उम्मीद को बल मिला है। पर्यटन विकास होने से लोगों को गांव में काम मिल सकेगा। इससे पलायन रुकने के साथ ही युवा स्वारोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखेंगे। मार्ग के किनारे छोटे-बड़े मंदिरों क जीर्णाेद्धार और तालाबों के सुंदरीकरण से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयासों में तेजी आएगी। मूर्तियन के पास सरयू नदी पर पुल बनने से गोंडा, रायबरेली, अयोध्या व सुलतानपुर के लोग सीधे जुड़ जाएंगे। इस दिशा में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा के प्रयासों की चहुंओर सराहना हो रही है।

loksabha election banner

करीब तीस किलोमीटर है परिक्रमा क्षेत्रः अयोध्या के 84 कोस परिक्रमा क्षेत्र में जिला का करीब तीस किलोमीटर क्षेत्र आता है। इसमें दरियाबाद की एक और पूरेडलई ब्लाक की दर्जनभर से अधिक पंचायतों से जुड़े पचास से अधिक गांव इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनते हैं। अलियाबाद से परिक्रमार्थी जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं। इसके बाद वह अलियाबाद, नियामतगंज, बारिनबाग, माझा ,रायपुर, परसावल, कमियार, बांसगांव, असवा, टिकरी, ढेमा ग्राम पंचायतों के गांवों से गुजरते हैं। मूर्तियन पर सरयू नदी पर बने पुल को नाव से पारकर बासगांव होते हुए गोंडा जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। 

चौरासी कोसी मार्ग को राजमार्ग का दर्जा दिलाए जाने को लेकर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने अथक प्रयास किए हैं। इसके लिए दोनों जनप्रतिनिधि सराहना के पात्र हैं। -जगदीश गुप्ता चेयरमैन, टिकैतनगर

परिक्रमा मार्ग को राजमार्ग के रूप में विकसित किए जाने से पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति लोग जागरूक होंगे। -अवध बिहारी द्विवेदी, बांसगांव

राजमार्ग बनने से क्षेत्र की भूमि का सर्किल रेट भी बढ़ेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह स्वरोजगार की ओर उन्मुख होंगे। -रामजी तिवारी, किसान नेता

वर्तमान में परिक्रमा मार्ग बदहाल है। सरकार का यह फैसला क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम साबित होगा। इसके लिए प्रयास करने के लिए स्थानीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हूं। -वीरेंद्र पांडेय, बसंतपुर।

विधायक ने जताया आभारः चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राजमार्ग का दर्जा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पार्टी के नेतृत्व व प्रयास करने के लिए अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का आभार व्यक्त करता हूं। इससे क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मूर्तियन घाट पर पुल प्रस्तावित है। उसके बनने से पांच जिले आपस में सीधे जुड़ सकेंगे। धर्मस्थलों व तालाबों का जीर्णोंद्धार, धर्मशालाओं का निर्माण कराने सहित पर्यटन विकास को लेकर हर संभव जतन किए जाएंगे। -सतीश शर्मा, विधायक, दरियाबाद।

फैक्ट फाइल

  • 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शामिल जिले             05 
  • परिक्रमा क्षेत्र की दूरी                                     275.35 किमी 
  • बाराबंकी में परिक्रमा क्षेत्र                               करीब 30 किमी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.