New Year 2021 Celebration: लखनऊ में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इधर रहेगी रोक-यह रास्ते पहुंचाएंगे गंतव्य तक
New Year 2021 Celebration विभिन्न शॉपिंग मॉल होटल और क्लबों में सांस्कृति कार्यक्रमों के चलते किया जाएगा वाहनों का डायर्वजन। वैकल्पिक मार्ग पर होगा वाहनों का संचालन कई मार्गों पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा वाहनों का आवागमन।
लखनऊ, जेएनएन। New Year 2021 Celebration: नए वर्ष पर शुक्रवार को विभिन्न शॉपिंग मॉल, होटल और क्लबों में सांस्कृति कार्यक्रमों के आयोजन के मद्देनजर शाम पांच बजे से रात एक बजे तक हजरतगंज समेत कई क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह जानकारी एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने दी।
इधर नहीं जा सकेंगे
- महानगर, गोमतीनगर और दैनिक जागरण चौराहे से आने वाले वाहन सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील की ओर।
- सहारागंज तिराहे से पुलिस कमिश्नर आवास तिराहा और सप्रू मार्ग की ओर।
- पुलिस कमिश्नर कमिश्नर आवास तिराहे से सेंट फ्रांसिस और हजरतगंज एलआइसी बिल्डिंग तिराहे की ओर।
- हजरतगंज चौराहे से वाहन एलआइसी बिल्डिंग तिराहा, मेफेयर तिराहे से परिवर्तन चौक को।
- चारबाग से आने वाले वाहन हजरतगंज चौराहे से परिवर्तन चौक की ओर।
- कैसरबाग, हनुमान सेतु पुल से आने वाले वाहन परिवर्तन चौक से हिंदी संस्थान तिराहे के रास्ते मेफेयर की ओर।
- लालबाग से नावेल्टी सिनेमा के रास्ते वाल्मीकि तिराहे से दाहिने।
- लालबाग चौराहे से मेफेयर और एलआइसी बिल्डिंग तिराहे की ओर।
- महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बस सिकंदरबाग से हजरतगंज चौराहे की ओर।
- फैजाबाद रोड से कैसरबाग बस अड्डा आने-जाने वाली रोडवेज बस सिकंदरबाग से हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी।
- गोमतीनगर से आने वाली सिटी बसें गांधी सेतु से सिकंदरबाग, हजरतगंज की ओर।
- चारबाग से हजरतगंज को आने वाली सिटी बसें रायल होटल से हजतरगंज की ओर।
- अब्दुल हमीद चौराहे से एमबी क्लब, नेहरू चौराहे की ओर।
इधर जा सकेंगे
- सप्रू मार्ग से दाहिने पुलिस कमिश्नर आवास तिराहे से सहारागंज मॉल के रास्ते।
- सिकंदरबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर सप्रू मार्ग के रास्ते।
- सहारागंज अथवा सप्रू मार्ग के रास्ते।
- पुलिस कमिश्नर आवास तिराह से सहारागंज तिराहे से बायें चिरैयाझील, संकल्प वाटिका के रास्ते।
- हुसैनगंज चौराहे से बायें ओडियन सिनेमा से डॉ. सुजा रोड और कैसरबाग के रास्ते।
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम से बायें मुड़कर चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग के रास्ते।
- वाल्मीकि मार्ग तिराहे से बायें डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तन चौक के रास्ते।
- नावेल्टी सिनेमा के बगल से वाल्मीकि मार्ग के रास्ते अथवा कैपिटल सिनेमाहाल के रास्ते।
- यह बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठ धाम, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब और बंदरिया बाग के रास्ते।
- यह बसें बालू अड्डा तिराहे से दाहिने बैकुंठ धाम तिराहा से बायें संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील चौराहे से स्टेडियम तिराहा से परिवर्तन चौक के रास्ते।
- गांधी सेतु चौराहे से सीधे गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग के रास्ते।
- केकेसी से छत्ते वाले पुलिस के कैंट के रास्ते अथवा हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग, रायल होटल से दायें।
- अटल रोड से गुरुद्वारा चौराहा कैंट के रास्ते।
यहां होगी पार्किंग
- मल्टीलेवल पार्किंग हजरतगंज : तेलीबाग, कैंट, गोमतीनगर की ओर से हजरतगंज आने वाले वाहन चालक मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
- झंडे वाला पार्क : अमीनाबाद, कैसरबाग, चारबाग, राजाजीपुरम से आने वाले लोग अपने वाहन नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में पार्क करेंगे।
- सरोजनी नायडू पार्क : अलीगंज, चौक से आने वाले लोग डीएम आवास के पास स्थित सरोजनी नायडू पार्किंग में वाहनों को पार्क करेंगे।
- सहारागंज मॉल पार्किंग : यहां जाने वाले वाहन सप्रू मार्ग चिरैयाझील होकर पार्किंग में जाएंगे।
नो-पार्किंग जोन
- हजरतगंज चौराहे से एलआइसी बिल्डिंग तिराहा, मेफेयर, लालबाग, हिंदी संस्थान तिराहे तक, एलआइसी बिल्डिंग तिराहे से पुलिस कमिश्नर आवास तिराहा।
- सप्रू मार्ग तिराहे से पुलिस कमिश्नर आवास तिराहा एवं सहारागंज तक।
- सिकंदरबाग चौराहे से चिरैयाझील तक।
- गोल्फ क्लब चौराहे से लालबत्ती चौराहे तक।
- लालबत्ती चौराहे से एनेक्सी तिराहा व रायल होटल तिराहे तक।
- हजरतगंज चौराहे से बर्लिंगटन तक।
यह बनाए गए वन-वे रूट
- पार्क रोड से हजरतगंज चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- नवल किशोर रोड से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- पुलिस कमिश्नर तिराहे से एलआइसी बिल्डिंग तिराहे की और नहीं जा सकेंगे।
- सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
जाम में फंसे इमरजेंसी वाहन तो यहां करें सूचना
एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि इस दौरान वैकल्पिक मार्ग पर अगर वाहनों का दबाव होने के कारण जाम की स्थित है। ऐसे में कोई इमरजेंसी जैसे शव वाहन, स्कूली वाहन, दमकल और एंबुलेंस जाम में फंसी है तो वाहन चालक ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के कर्मी इन वाहनों को जाम से मुक्त कराकर अन्य मार्गों से निकाल कर गंतव्य तक पहुंचाएंगे। इसके लिए चालक को 0522-2481001, 7311190195 अथवा 9454405155 पर सूचना देनी होगी।