Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री एसजीपीजीआइ में भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी सामान्य जांच के लिए भर्ती हैं। वह डायबटीज से पीडि़त हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 07:45 PM (IST)
उत्तर प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री एसजीपीजीआइ में भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री एसजीपीजीआइ में भर्ती

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी सामान्य जांच के लिए भर्ती हैं। वह डायबटीज से पीडि़त हैं। उनका शुगर लेवल नियंत्रित नहीं हो रहा था। इस कारण उन्हें संस्थान के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। माना जा रहा है उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पीठ में दर्द की परेशानी के कारण भर्ती कराए गए हैं। एमआरआइ जांच के साथ पेन मैनेजमेंट के डॉक्टर की देखकर उन्हें रखा गया है। उनको गुरुवार को ही भर्ती किया गया है।

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) भी डायबटीज और यूरोलॉजिकल परेशानी के कारण भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है। जल्दी ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.