Move to Jagran APP

पिछली दीपावली की तुलना में इस बार एक्यूआइ में सुधार, लखनऊ की हवा प्रदूषित

राजधानी में दीपावली के जश्न में लोगों ने संयमपूर्ण आतिशबाजी की। इसके चलते लखनऊ की हवा वर्ष 2020 को दीपावली के मुकाबले वर्ष 2021 में बेहतर रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दीपावली को राजधानी का एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 357 रहा।

By Vikas MishraEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 11:58 AM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 11:58 AM (IST)
पिछली दीपावली की तुलना में इस बार एक्यूआइ में सुधार, लखनऊ की हवा प्रदूषित
दीपावली के दिन लालबाग में एअर क्वालिटी इंडेक्स सबसे कम 168 रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। राजधानी में दीपावली के जश्न में लोगों ने संयमपूर्ण आतिशबाजी की। इसके चलते लखनऊ की हवा वर्ष 2020 को दीपावली के मुकाबले वर्ष 2021 में बेहतर रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दीपावली को राजधानी का एअर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 357 रहा, जोकि वर्ष 2020 को दीपावली के एक्यूआइ 375 से काफी कम है। इसका मतलब साफ है कि इस बार लोगों ने पटाखों को लेकर काफी हद तक सजगता और सावधानी बरती। हालांकि इसके बावजूद हवा का स्तर खराब रहा। 

loksabha election banner

यूपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दीपावली के दिन लालबाग में एअर क्वालिटी इंडेक्स सबसे कम 168 रिकॉर्ड किया गया। जबकि गोमती नगर में सबसे अधिक 480 दर्ज किया गया। हालांकि दीपावली के अगले ही दिन लखनऊ का एक्यूआइ 200 के स्तर तक लुढ़क गया। शनिवार को यह 213 दर्ज किया गया। एक्यूआइ का स्तर 300 से ऊपर होने पर हवा सबसे खराब मानी जाती है। आंकड़ों के अनुसार दीपावली के एक दो दिन पहले से ही राजधानी की हवा खराब होने लगी थी। एक से तीन नवंबर के बीच राजधानी में एक्यूआइ का स्तर 200 से 270 के बीच बना हुआ था। यानि की हवा में पहले से ही जहर घुलने लगा था। दीपावली को इस स्तर में करीब 100 अंकों की बढोतरी दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.