Move to Jagran APP

लखनऊ : इस त्योहार झमाझम रहा वाहन बाजार, 6460 दोपहिया और 3819 चौपहिया गाड़ियां आईं सड़कों पर

लखनऊ में नवरात्र से दीवाली तक इस बार करीब 6460 दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए वहीं 3819 चौपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। पिछली बार की तुलना में इस बार 2087 वाहन दोपहिया और चौपहिया 1511 वाहन अधिक सड़क पर आए।

By Rafiya NazEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:00 AM (IST)
लखनऊ : इस त्योहार झमाझम रहा वाहन बाजार, 6460 दोपहिया और 3819 चौपहिया गाड़ियां आईं सड़कों पर
लखनऊ में इस दीवाली पर 6460 दोपहिया और 3819 चौपहिया गाड़ियों की हुई ब्र‍िकी।

लखनऊ, [नीरज मिश्र]। एक ओर सड़के सिकुड़ रही हैं इसके विपरीत वाहनों की संख्या तेज रफ्तार से सड़कों पर बढ़ रही है। इस बार नवरात्र से दीवाली तक वाहन बाजार खासा गर्म रहा। एजेंसियों से बिके वाहनों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जो आंकड़ा आया है वह कारोबारी गति को मजबूती देने वाला है। नवरात्र से दीवाली तक इस बार करीब 6460 दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए वहीं 3819 चौपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। पिछली बार की तुलना में 2,087 वाहन दोपहिया और चौपहिया 1511 वाहन अधिक सड़क पर आए।

loksabha election banner

नवरात्र से दीवाली तक नौ अक्टूबर- 24 अक्टूबर 2019

दोपहिया वाहन की संख्या-4373

चौपहिया गाड़ियां-2308

नवरात्र से दीवाली तक 17 अक्टूबर- 17 नवंबर 2020

दोपहिया वाहन की संख्या-6460

चौपहिया गाड़ियां-3819

इस साल बढ़े वाहनों की संख्या

बढे़ दोपहिया वाहन-2087

बढे़ चौपहिया वाहन-1511

वर्ष 2019 में सड़कों पर आए कुल वाहन-6,127

वर्ष 2020 में मार्गों पर आईं कुल गाड़ियां-10,219

करीब डेढ़ दर्जन महंगी गाड़ियां बिकीं

मर्सिडीज, बीएम डब्ल्यू, ऑडी, जगुवार आदि- 18

आरटीओ रामफेर द्विवेदी ने बताया क‍ि कोरोना काल के बाद इस त्योहारी सीजन में वाहनों का बाजार बेहतर रहा है। हाल यह रहा कि लोग शोरूम में थे लेकिन गाड़ियां नहीं थीं। कई लोगों ने आसपास के शोरूम से शुभ घड़ी में वाहन मंगवाए। पिछली बार की तुलना में इस बार वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। अगर शोरूम में वाहन होते तो इसकी संख्या और अधिक हो सकती थी। एलीट क्लास की डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियां नवरात्र से दीवाली के बीच सडृकों पर आई हैं। वाहन कारोबार के लिए यह एक शुभ संकेत है। तकरीबन दस हजार से अधिक वाहन सड़कों पर आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.