Move to Jagran APP

पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अभी भी बारिश के आसार, जानें- अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में सोमवार को सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 07:11 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 03:03 PM (IST)
पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अभी भी बारिश के आसार, जानें- अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में सोमवार को सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

वहीं, लखनऊ का एक्यूआइ 112 दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इटावा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान वाराणसी में 24.2 और चुर्क में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश भी होगी, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ शुष्कता रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान वृद्धि हो सकती है। अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.