Move to Jagran APP

छठ महोत्सव की धूम: कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया

कांचहिं बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाए...और पहिले पहिल हम कइनी छठी मइया बरत तोहार.. जैसे छठ गीतों से गुंंजायमान वातावरण परिवार के साथ छठ घाटों पर आती व्रती महिलाएं दीपकों की रोशनी से नहाए छठ मइया के प्रतीक सुशोभिता और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती व्रतियों का हुजूम।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 06:06 PM (IST)
छठ महोत्सव की धूम: कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया
लखनऊ में दोपहर बाद से घाट पर व्रतियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। कांचहिं बांस की बहंगिया बहंगी लचकत जाए...और पहिले पहिल हम कइनी छठी मइया बरत तोहार.. जैसे छठ गीतों से गुंंजायमान वातावरण, मास्क और सैनिटाइजर के साथ परिवार के साथ छठ घाटों पर आती व्रती महिलाएं, दीपकों की रोशनी से नहाए छठ मइया के प्रतीक सुशोभिता और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती व्रतियों का हुजूम। कुछ ऐसा ही नजारा लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट समेत अन्य घाटों पर नजर आया। बच्चों और बुजुर्गो के न आने पर प्रतिबंध के बावजूद उनके साथ व्रतियों ने छठ मइया की विधि विधान से पूजा अर्चना की। 

loksabha election banner

दोपहर बाद से व्रतियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुुरुष सिर पर टोकरी में लिए पूजन सामग्री और कलश पर जलते दीपक के साथ व्रती महिलाएं नंगे पैर छठ गीत गाते घाट की ओर आती नजर आई। सूर्य उपासना के इस व्रत को लेकर उत्साह भी देखते बन रहा था। कोराेना संक्रमण के भय के बावजूद छठ मइया के प्रति आस्था औ विश्वास घाटों पर नजर आया तो मानो पूरा पूर्वांचल ही आदि गंगा गाेमती के किनारे आ गया हो। छठ मइया के जयकारे से गुंजायमान वातावरण के बीच मन्नत पूरा होने की खुशी में लेटकर परिक्रमा करके भी लोग घाटों तक पहुंचे। गाेमतीनगर की भाेजपुरी गायिका रंजना मिश्रा व अनुमेहा गुप्ता ने आनलाइन छठ गीत प्रस्तुत करके सभी के मंत्रमुग्ध कर दिया। गइया के गोबरा मगाइब हो छठी मइया अंगने में कोसिया भराइब हो...और पहिले पहिल हम कइनी छठी मइया बरत तोहार...जैसे गीतों को सुनाकर व्रतियों का उत्साह बढ़ाया। मनकामेश्वर उपवन घाट पर महंत देव्या गिरि के सानिध्य में महिलाओं ने अर्घ्य दिया। 

झूलेलाल व शिव मंदिर घाट सहित कई घाटों पर हुई पूजाः खदरा के शिव मंदिर घाट पर ओम ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित छठ पूजा में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया। धनंजय द्विवेदी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कृष्णानगर के इंद्रलाेक कालोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में रंजना, काजल चव कलावती सहित कई लोगाें ने पूजन किया। झूलेलाल घाट पर परमानंद पांडेय के संयोजन में पूजन किया गया। पंचमुखी हनुमान मंदिर घाट पर प्रमोद सिंह के संयोजन में व्रतियों ने पूजन किया। श्री खाटू श्याम मंदिर घाट व संझिया घाट के अलावा मनकामेश्वर उपवन घाट पर महंत देव्या गिरि ने व्रतियों को अर्घ्य दिलाया। 

छतों पर की पूजाः आदिलनगर निवासी रंजना सिंह ने छत पर ह पूजा की तो कानपुर रोड एलडीए कालोनी की सुनीता राय व आलमबाग की किरन पांडेय ने छत पर ही पूजन किया। संक्रमण से सुरक्षा के कारण शहर के अन्य हिस्सों में भी घरों के पास छतों पर ही पूजन किया गया। 

आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का होगा पारणः गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंंटे के निर्जला व्रत का पारण होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह अर्घ्य दिय जाएगा। अर्घ्य देने के लिए भोर में ही व्रती उसी स्थान पर फिर जाएगी जहां शाम को पूजा की थी। प्रसाद वितरण के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। 36 वर्षो से लक्ष्मण मेला घाट पर आयोजन किया जा रहा है। पहली बार कोरोना संक्रमण के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए और प्रशासन की निगरानी में पूजन कार्य किया गया। छठ मइया की कृपा से कोरोना संक्रमण से सभी को निजात मिल जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.