Move to Jagran APP

एडेड माध्यमिक कॉलेजों में शिक्षक चयन : यूपी की सबसे बड़ी भर्ती से पहले ही जांच का 'जाल'

यूपी के चार हजार से ज्यादा कॉलेजों में पदों के सत्यापन का जिम्मा टास्क फोर्स को मिला। एक साल हो रहा लेकिन अब तक कितने पद हैं ये सार्वजनिक नहीं हो सका है और न विज्ञापन जारी हुआ।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 05:58 PM (IST)
एडेड माध्यमिक कॉलेजों में शिक्षक चयन : यूपी की सबसे बड़ी भर्ती से पहले ही जांच का 'जाल'
एडेड माध्यमिक कॉलेजों में शिक्षक चयन : यूपी की सबसे बड़ी भर्ती से पहले ही जांच का 'जाल'

प्रयागराज [धर्मेश अवस्थी]। शिक्षकों की एक भर्ती ऐसी भी है, जिसकी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही जांच का 'जाल' फेंका गया। उत्तर प्रदेश के चार हजार से ज्यादा कॉलेजों में पदों के सत्यापन का जिम्मा टास्क फोर्स को मिला। एक साल हो रहा लेकिन, अब तक जांच के जाल में कितने पद हैं, ये सार्वजनिक नहीं हो सका है और न भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ। एडेड माध्यमिक कॉलेजों में प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक चयन की ये भर्ती पदों के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड करता है। वर्ष 2019 में चयन बोर्ड ने पहली बार जिला विद्यालय निरीक्षकों से ऑनलाइन अधियाचन (रिक्त पदों का ब्योरा) मांगा। जुलाई से सात अगस्त तक करीब 40 हजार अधियाचन मिले थे। उनमें से डीआईओएस ने कितने पदों को सत्यापित किया, ये स्पष्ट नहीं है। भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पदों की संख्या ज्यादा होने पर सवाल उठाया, तर्क था कि कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की संख्या से शिक्षकों के स्वीकृत पद अधिक हैं।

जिलों से मिले अधियाचन का सत्यापन कराने के लिए टास्क फोर्स का गठन हुआ। जांच में सामने आया कि कई कॉलेजों में छात्रों की संख्या कम है और वहां कार्यरत शिक्षक ज्यादा हैं। बहरहाल, जांच रिपोर्ट पर अब तक पर्दा पड़ा है और भर्ती अधर में है। उधर, महकमे के अधिकारी कहते हैं कि कोरोना संकट के कारण विलंब हुआ है।।

समयसारिणी दरकिनार : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती की समयसारिणी हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल की थी। ऐन मौके पर जांच शुरू होने से वह दरकिनार हो गई।

  • समयसारिणी

  • नया विज्ञापन : अक्टूबर 2019 में।
  • आवेदन की तारीख : विज्ञापन से 30 नवंबर तक।
  • प्रवेशपत्र : लिखित परीक्षा से 10 दिन पहले।
  • लिखित परीक्षा : मई 2020 में।
  • उत्तर कुंजी : परीक्षा से एक माह में।
  • आपत्तियों का निस्तारण : अक्टूबर 2020 तक।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम : दिसंबर 2020 में।
  • अभिलेख सत्यापन व साक्षात्कार : जनवरी से अगस्त 2021 तक।
  • अंतिम चयन परिणाम : सितंबर 2021 में।
  • चयनितों का कालेज आवंटन : अक्टूबर 2021 में।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.