Move to Jagran APP

सुनील जैन ने छुईं उपलब्धियों की ऊंचाइयां यूपीपीएससी अध्यक्ष

राज्यपाल राम नाईक ने डा.सुनील कुमार जैन को तीन माह के लिए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यदि इस अवधि से पहले नियमित अध्यक्ष नियुक्त हो जाता है तो उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। अनिल यादव की नियुक्ति अवैध घोषित होने के बाद से रिक्त

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2015 09:45 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2015 11:25 AM (IST)
सुनील जैन ने छुईं उपलब्धियों की ऊंचाइयां यूपीपीएससी अध्यक्ष

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने डा.सुनील कुमार जैन को तीन माह के लिए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यदि इस अवधि से पहले नियमित अध्यक्ष नियुक्त हो जाता है तो उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। अनिल यादव की नियुक्ति अवैध घोषित होने के बाद से रिक्त चल रहे अध्यक्ष के पद पर डा.जैन की तैनाती की गयी है। डा.जैन इस समय लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने सरकार को तीन माह के अंदर नियमित अध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।

loksabha election banner

आगरा कॉलेज में जूलॉजी के एचओडी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए आगरा के डॉ. सुनील जैन कीट विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में काफी काम किया है। नई नियुक्ति के बाद भी वह अभी काम को लेकर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर रहे हैं, सिर्फ इतना कहते हैं कि अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। आगरा के छीपीटोला निवासी सुनील जैन ने आगरा कॉलेज से बीएससी, एमएससी और पीएचडी की। यहीं जूलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर बने। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में अमृता देवी विश्नोई गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं और उनके अंडर में 15 शोधार्थी पीएचडी कर चुके हैं। उनका शहर में बड़ा सामाजिक दायरा है। तीन साल से आयोग के सदस्य हैं। उनकी नियुक्ति की खबर के बाद उनका फोन घनघनाने लगा। डॉ. सुनील जैन की पत्नी अनीता जैन का पब्लिकेशन हाउस है और पुत्र शुभम जैन कैट की तैयारी कर रहे हं, जबकि बेटी कैलीफोर्निया में डेंटल सर्जन हैं।

अनिल के बाद फिर आगरा से

यूपीपीएससी में कमला नगर आगरा निवासी डॉ. अनिल यादव चेयरमैन थे। विवादों में फंसने के बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद आगरा के ही डॉ. सुनील जैन को चेयरमैन बनाया गया है। यह आगरा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उपलब्धि

यंग साइंटिस्ट अवार्ड, माधुरी श्याम गोल्ड मेडल, कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी द्वारा गोल्ड मेडल, अमृता देवी विश्नोई गोल्ड मेडल

करियर

  • आगरा कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर - 1982
  • आगरा कॉलेज में जूलॉजी विभाग के एचओडी बने।
  • आगरा विवि में ओएसडी - 1999 से 2000
  • चौधरी चरण सिंह कॉलेज सैफई के डायरेक्टर - 2000 से 2012 तक
  • -यूपीपीएससी के सदस्य - जून 2012 से

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.