यूपी में सपा सरकार आने पर अटलजी के गांव बटेश्वर विकास के लिए 300 करोड़ः अखिलेश
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट का नाम बदलने के साथ ही उद्घाटन करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।
लखनऊ (जेएनएन)। सपा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में भाजपा पर तीखा हमला बोला। लखनऊ के इकाना स्टेडियम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो वोट के लिए भगवान का नाम भी बदल दिया। बटेश्वर में महादेव के दर्शन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनने पर बटेश्वर के विकास पर तीन सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भाजपा किसी का सम्मान नहीं करती। भाजपा के लोग तो भगवान के भी नहीं हैं। इन्हें केवल गद्दी प्यारी है। इकाना भगवान विष्णु का नाम है और भाजपा ने उसे भी बदल दिया।
अटल के गांव बटेश्वर में अखिलेश ने की पूजा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव आगरा के बटेश्वर में आज पूजा की। महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह यहां पर घोड़ा मेले में शामिल होने पहुंचे। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। लखनऊ में अटल जी के नाम पर स्टेडियम करने पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने बनाया नहीं लेकिन स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंच गए। उन्होंने भाजपा सरकर से मांग की और कहा कि अटल जी के नाम पर उनके पैतृक गांव में बटेश्वर में आलीशान अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाना चाहिए।
सपा सराकार आने पर 300 करोड़ से बटेश्वर विकास
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है। जनता से वादा किया था कि विदेश से ब्लैक मनी लाकर देश के हर नागरिक के खाता में 15-15 लाख रूपया जमा कराएंगे। इनकी सरकार का कार्यकाल तो खत्म होने को है, लेकिन जनता के खाते में अभी तक रुपया नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब मेरी सरकार आएगी तो हम बटेश्वर के विकास के लिए 300 करोड़ रूपये से ज्यादा का काम करेंगे। अटल जी के विचारों से क्योकि हमारी शुरू से आस्था जुड़ी रही है।