Move to Jagran APP

लखनऊ में जीवन की पहली व अंतिम दुर्गा पूजा में शामिल हुईं थीं श्रीदेवी

विख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी के कल देर रात निधन से बॉलीवुड समेत पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। उनका लखनऊ से भी बेहद आत्मीय रिश्ता रहा है। उनका लखनऊ से अनोखा रिश्ता रहा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 12:42 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 03:05 PM (IST)
लखनऊ में जीवन की पहली व अंतिम दुर्गा पूजा में शामिल हुईं थीं श्रीदेवी
लखनऊ में जीवन की पहली व अंतिम दुर्गा पूजा में शामिल हुईं थीं श्रीदेवी

लखनऊ (जेएनएन)। प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री के निधन से देश के साथ लखनऊ के लोग भी बेहद स्तब्ध हैं। उनका लखनऊ से भी गहरा नाता रहा है। लखनऊ में सहारा शहर में कई कार्यक्रम में शिरकत करने वाली श्रीदेवी ने अपने जीवन में पहली तथा अंतिम बार दुर्गा पूजा में भी शिरकत की थी।

loksabha election banner

श्रीदेवी को लखनऊ में दुर्गा पूजा के दौरान 'सिंदूर खेला' में सर्वाधिक आनंद आया था। बॉलीवुड की काफी विख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी के कल देर रात निधन से बॉलीवुड समेत पूरा देश शोक की लहर में डूब गया है। उनका लखनऊ से भी बेहद आत्मीय रिश्ता रहा है। उनका लखनऊ से अनोखा रिश्ता रहा है। यह रिश्ता उनका दुर्गा पूजा से काफी प्रगाड़ हो गया। श्रीदेवी ने 2013 में अपने जीवन की पहली दुर्गा पूजा देखी। उस वर्ष अक्टूबर में श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ लखनऊ आई थीं। सहारा शहर में आयोजित दुर्गा पूजा में शिरकत की थी।

बंगाली साड़ी में श्रीदेवी उस दुर्गा पूजा का आकर्षण का केंद्र रही थीं। उस दौरान खुद श्रीदेवी ने बताया था कि वह इससे पहले कभी भी दुर्गा पूजा में नहीं शामिल हुईं। श्रीदेवी ने कहा था कि मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जहां परंपरा और संस्कृति को मानने वाला है। लिहाजा मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। श्रीदेवी इस दौरान लखनऊ में 'सिंदूर खेला' में भी शामिल हुईं। इस दौरान वह बेहद खुश थीं और कहा था कि मैंने आज तक कहीं भी दुर्गा पूजा नहीं अटेंड की। वह नवाबी नगरी से काफी यादें अपने साथ संजोकर ले गई थीं। आज उनके निधन पर लखनऊ रंगमंच के सभी कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

2013 में आई थीं लखनऊ, पीठ पर लिखा था 'बोनी' का नाम

लखनऊ रंगमंच से ताललुक रखने वाले अरूण त्रिवेदी ने बताया कि 2013 में मशहूर अदाकारा श्रीदेवी लखनऊ आई थीं। उन्होंने यहां सहारा शहर में आयोजित दुर्गा पंडाल में दुर्गोत्सव में शिरकत की थी।

इस दौरान वह सफेद बंगाली साड़ी में नजर आई थीं और उन्होंने सिंदूर से अपने पति बोनी कपूर का नाम अपनी पीठ पर लिखा था। इतना ही नहीं उन्होंने दुर्गा उत्सव के मशहूर सिंदूर खेला में भी शिरकत की थी। यह उनके जीवन का पहला सिंदूर खेला था।

गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। दिल का दौरा पडऩे की वजह से उनका निधन हो गया। फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी करने वाली श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। उन्हें सरकार ने वर्ष 2013 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मलयालम, तेलुगु ओर कन्नड़ फिल्मों में अभिनय की अपनी सफल पारी के बाद श्रीदेवी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.