Move to Jagran APP

हिलेरी क्लिंटन की जीत को लेकर लखनऊ में हवन तथा पूजन

अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव का काफी जोरदार असर लखनऊ में भी हो रहा है। भले ही लखनऊ का इस चुनाव के कोई नाता न हो लेकिन यहां के लोग काफी उत्साहित है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2016 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 11:58 AM (IST)
हिलेरी क्लिंटन की जीत को लेकर लखनऊ में हवन तथा पूजन
हिलेरी क्लिंटन की जीत को लेकर लखनऊ में हवन तथा पूजन

लखनऊ (जेएनएन)। अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर पूरे विश्व में कौतूहल का माहौल बना है। दो दिन बाद होने वाले इस चुनाव को लेकर लखनऊ के जबरौली गांव के निवासी भी सत्तारुढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। यहां पर पुरुष के साथ महिलाएं भी हवन कर रही हैं।

loksabha election banner

अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव का काफी जोरदार असर लखनऊ में भी हो रहा है। भले ही लखनऊ का इस चुनाव के कोई नाता न हो लेकिन यहां के लोग काफी उत्साहित है। मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव के निवासी अमेरिका में सत्तारुढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने वाली हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं।

पढ़ें- हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए लखनऊ के एक गांव में हवन-पूजन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए बाकायदा हवन भी हो रहा है। गांव वाले हिलेरी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और उनकी जीत की कामना के लिये हवन कर रहे हैं। लखनऊ जिले के जबरौली गांव से हिलेरी क्लिंटन का पुराना नाता है। भारत दौरे पर पहुंचे क्लिंटन दंपत्ति ने इस गांव का दौरा किया था और इसे गोद भी लिया था।

देखें तस्वीरें : हिलेरी की जीत को लेकर लखनऊ में हवन तथा पूजन

जबरौली गांव के लोग ऐसा मान रहे हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति बन जाने के बाद हिलेरी क्लिंटन एक बार फिर गांव का दौरा करेंगी। इस बार उनके दौरे से इस गांव का फिर से काला पलट होना तय है। जबरौली में हवन के साथ मंत्रोचार हो रहे हैं। लोग हिलेरी की जीत की कामना कर रहे हैं। लोग अपने हाथ में हिलेरी की तस्वीर लेकर हवनकुंड में आहुति डाल रहे हैं।

पढ़ें- लखनऊ में लगी क्लिंटन की पाठशाला

गांव के लोग उस दौर को याद कर रहे हैं जब बिल क्लिंटन भारत दौरे पर आने के बाद हिलेरी ने उनके साथ गांव का दौरा किया था। ग्रामीण हिलेरी को राष्ट्रपति होना तय मान रहे हैं। यहां लोगों को अमेरिका के चुनाव में चर्चा करते हुए सुना जा सकता है। गांव को देखकर यही कहा जा सकता है कि पूरा गांव हिलेरीमय हुआ है।

पढ़ें- सुरक्षा: क्लिंटन के नजदीक नहीं जा सके जबरौली के लोग

2014 में आये थे बिल क्लिंटन

हिलेरी के साथ जुलाई 2014 में बिल क्लिंटन इस गांव के दौरे पर आये थे। इस दंपत्ति ने गांव का भ्रमण किया था। गांव घूमा और लोगों से बातचीत की और गांव के लोगों की प्रशंसा की। बिल क्लिंटन के स्वागत में गांव के लोगों ने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी थी।

पढ़ें- यूपी में बिल क्लिंटन के लिए कड़ी सुरक्षा

क्लिंटन दंपत्ति ने इस गांव को गोद लिया था और गांव के लोगों में विकास की उम्मीद जगी थी। उसी उम्मीद को अब हिलेरी क्लिंटन के राष्ट्रपति बनने की उम्मीद को हवन के जरिये गांव के लोग एक बार फिर जगाने की कोशिश में जुटे हैं। पूरे गांव को देखकर यही कहा जा सकता है कि पूरा गांव हिलेरीमय हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.