Move to Jagran APP

UPSESSB TGT-PGT Recruitment 2021: शिक्षक भर्ती में हिंदी, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी में चयन पर विशेष जोर, जानें- पदों का पूरा ब्यौरा...

UPSESSB TGT-PGT Recruitment 2021 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के विज्ञापन में टीजीटी में सबसे अधिक रिक्त पद गणित विषय में हैं। इसके बाद हिंदी में खाली पदों की भरमार है। अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान व संस्कृत में भी खूब पद हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 07:40 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 08:55 AM (IST)
UPSESSB TGT-PGT Recruitment 2021: शिक्षक भर्ती में हिंदी, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी में चयन पर विशेष जोर, जानें- पदों का पूरा ब्यौरा...
उत्तर प्रदेश में एडेड माध्यमिक कॉलेजों की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक कॉलेजों की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती में हिंदी, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे विषयों के पद भरने पर विशेष जोर दिया गया है, ये अहम पद वर्षों से खाली रहे हैं। दोनों संवर्गों में देवभाषा संस्कृत विषय में पदों का खूब आवंटन है। वहीं, उर्दू विषय में सिर्फ टीजीटी में चयन हो रहा है, जबकि पीजीटी में यह विषय नदारद है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) के विज्ञापन में टीजीटी में सबसे अधिक रिक्त पद गणित विषय में हैं। इसके बाद हिंदी में खाली पदों की भरमार है। अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान व संस्कृत में भी खूब पद हैं। इसी तरह से पीजीटी में सबसे अधिक हिंदी विषय में पद खाली हैं, फिर अंग्रेजी, संस्कृत और भूगोल में पदों की अधिकता है। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र व अर्थशास्त्र में भी पद अधिक हैं। इन पदों के भरने से कालेजों में पठन पाठन का दुरुस्त होगा। प्रवक्ता में उर्दू विषय की रिक्तियां नहीं हैं।

जीव विज्ञान के जुड़ते ही 310 पद कम : अजीब संयोग है भर्ती में जीव विज्ञान को शामिल करते ही कुल पदों की संख्या घट गई है। चयन बोर्ड ने पहले विज्ञान विषय में कुल 1943 पद घोषित किए थे। इस बार विज्ञान में 898 व जीव विज्ञान में 735 रखे गए हैं, इनका जोड़ 1633 हो रहा है। यानी कुल 310 पद विषय बढ़ने पर कम कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : आम प्रतियोगी व तदर्थ शिक्षकों का एक जैसा मूल्यांकन, वेटेज में झटका; जानें- पूरी डिटेल

टीजीटी-पीजीटी के विषय व पद

  • विषय : टीजीटी : पीजीटी
  • विज्ञान : 898 : --
  • हिंदी : 1956 : 410
  • संस्कृत : 1035 : 266
  • गृह विज्ञान : 771 : 13
  • सामाजिक विज्ञान : 1578 : --
  • गणित : 1989 : 99
  • कला : 813 : 76
  • अंग्रेजी : 1783 : 297
  • कृषि : 185 : 38
  • शारीरिक शिक्षा : 545 : 13
  • वाणिज्य : 135 : 45
  • सिलाई : 23 : --
  • उर्दू : 77 : --
  • संगीत वादन : 20 : 12
  • संगीत गायन : 60 : 09
  • नागरिक शास्त्र : -- : 183
  • रसायन विज्ञान : -- : 171
  • भौतिक विज्ञान : -- : 158
  • जीव विज्ञान : 735 : 114
  • भूगोल : -- : 258
  • समाजशास्त्र : -- : 78
  • अर्थशास्त्र : -- : 171
  • इतिहास : -- : 90
  • शिक्षा शास्त्र : -- : 30
  • मनोविज्ञान : -- : 47
  • तर्कशास्त्र : -- : 07
  • सैन्य विज्ञान : -- : 10
  • कुल पद : 12603 : 2595 

यह भी पढ़ें : एडेड माध्यमिक कॉलेजों की सबसे बड़ी भर्ती में पद घटे, आज से करें आवेदन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.