Move to Jagran APP

दीपावली पर रोडवेज का तोहफा, दिल्ली-लखनऊ के लिए विशेष बस सेवाएं आज से

लखनऊ से 26 एसी व दो दर्जन साधारण बसें शुक्रवार को जा रहीं दिल्ली। आनंद विहार बस टर्मिनल व कौशांबी बस अड्डे से उपलब्ध होंगी रोडवेज सेवाएं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:42 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 07:00 AM (IST)
दीपावली पर रोडवेज का तोहफा, दिल्ली-लखनऊ के लिए विशेष बस सेवाएं आज से
दीपावली पर रोडवेज का तोहफा, दिल्ली-लखनऊ के लिए विशेष बस सेवाएं आज से

लखनऊ(जेएनएन)। ट्रेन में सीट न मिल पाने से परेशान यात्रियों के लिए रोडवेज प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीपावली पर दिल्ली से घर आने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और कौशांबी बस स्टेशन के लिए अतिरिक्त बसें मंगाई हैं। लखनऊ से अतिरिक्त बसों को आज रवाना कर दिया जाएगा, जिससे शुक्रवार रात से दोनों बस स्टेशनों पर उमडऩे वाली यात्रियों की भीड़ को लखनऊ बस स्टेशन तक आसानी से पहुंचाया जा सके। लखनऊ से 26 लग्जरी एसी बस वॉल्वो और जनरथ को सुबह रवाना कर दिया जाएगा। यही नहीं दो दर्जन साधारण बसें भी दिल्ली भेजी जा रही हैं। 

loksabha election banner

गाजियाबाद के आरएम एके सिंह के मुताबिक, शनिवार से स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां होने जा रही हैं। इसके चलते शुक्रवार रात से लखनऊ गोरखपुर के यात्रियों की भीड़ दोनों बस स्टेशनों पर जुटने लगेगी। इसे देखते हुए विशेष सेवाएं लगाई गई हैं। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन एचएस गाबा ने बताया कि पांच से दस नवंबर के बीच प्रदेश भर के बस स्टेशनों से अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी पूरी है। बसें कल दिल्ली स्थित बस स्टेशनों पर पहुंच जाएंगी। 

पूर्वांचल के लिए लखनऊ से मिलेंगी सीधी सेवाएं

दिल्ली समेत विभिन्न प्रांतों से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को लखनऊ आने के बाद यहां से पूर्वांचल के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध होंगी। एकमुश्त सवारी होने पर पूरी बस भी भेजी जा सकती है। पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें आलमबाग, कैसरबाग और चारबाग बस स्टेशन से रवाना होंगी।

धनतेरस से छठ पर्व तक विशेष सेवाओं का संचालन

दीपावली ही नहीं यात्रियों को बस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम प्रशासन पांच से 12 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए अतिरिक्त बसें क्षेत्रों से मंगाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.