Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े सपा के पूर्व विधायक और कार्यकर्ता, सीतापुर में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर जाने की जिद पकड़े सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। बाहर निकलने के प्रयास में जुटे पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व अन्य सपाइयों को गिरफ्तार भी किया गया।

By Vikas MishraEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 02:05 PM (IST)
Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े सपा के पूर्व विधायक और कार्यकर्ता, सीतापुर में पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व अन्य सपाइयों को गिरफ्तार भी किया गया।

सीतापुर, जागरण संवाददाता। लखीमपुर जाने की जिद पकड़े सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। बाहर निकलने के प्रयास में जुटे पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व  अन्य सपाइयों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने कार्यालय में जुटे सपाइयों को खदेड़ दिया। लखीमपुर विवाद के बाद नेताओं का आना-जाना लगा है।

loksabha election banner

गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी लखीमपुर गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री के बाद शुक्रवार को जिले के सपा पदाधिकारी लखीमपुर जाने के फिराक में थे। सपाइयों के लखीमपुर जाने की भनक लगते ही पुलिस ने कार्यालय के पास बैरिकेडिंग लगा दी। शहर कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस तैनात की गई। शहर कोतवाल व सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। कार्यालय से बाहर निकलते ही सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। पूर्व विधायक, सपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस गाड़ी के आगे बैठ गए सपाईः पुलिस ने जब सपा नेताओं को गिरफ्तार किया तो सपा कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के आगे बैठ गए। नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पुलिस ने सपाइयों को सड़क से हटाया और नेताओं को लेकर पुलिस लाइन चली गई। गिरफ्तारी के बाद सपा कार्यकर्ता भी चले गए। 

देर तक हंगामा व धक्का मुक्कीः सपाईयों के लखीमपुर जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की हुई। सपा कार्यकर्ता सड़क पर आना चाहते थे और पुलिस उन्हें कार्यालय में ही रोकना चाहती थी। कार्यालय से बाहर न निकल पाने पर सपाइयों ने काफी देर तक सड़क पर हंगामा किया। पुलिस ने रस्सी व बैरिकेडिंग के सहारे उन्हें रोका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.