Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी को अमेठी से टिकट

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 159 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 07:18 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी को अमेठी से टिकट
UP Vidhan Sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।

लखनऊ, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 159 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। समाजवादी पार्टी ने दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रतापति को अमेठी से टिकट दिया है। गायत्री दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 39 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सपा ने अपने तीन विधायकों पर फिर भरोसा जताते हुए टिकट दे दिया है। अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह व प्रयागराज की करछना सीट से उज्ज्वल रमण सिंह को टिकट दिया गया है। बहराइच की मटेरा सीट से विधायक यासर शाह को इस बार बहराइच सीट से टिकट दिया गया है। कुंडा से तीन चुनाव (वर्ष 2007, 2012 व 2017) बाद सपा ने फिर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया' के खिलाफ उम्मीदवार दिया है। सपा ने यहां से गुलशन यादव को टिकट दिया है। गुलशन का चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में भी नाम आया था। हालांकि, जांच के बाद सीबीआइ ने क्लीनचिट दे दी थी।

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 159 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। मंगलवार को 39 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा छोड़कर आईं बहराइच की नानपारा सीट से विधायक माधुरी वर्मा को सपा ने टिकट दिया है। गोण्डा से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह को टिकट दिया गया है। प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से शिवाकांत ओझा 2017 में चुनाव हार गए थे, अब उनके बजाय विनोद दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय पर फिर भरोसा जताया है। मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद को फिर टिकट दिया गया है। सुलतानपुर की लम्भुआ से पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, सदर से अरुण वर्मा व सुलतानपुर सीट से अनूप साण्डा को फिर सपा ने टिकट दिया है।

प्रयागराज से सपा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे संदीप यादव को प्रयागराज उत्तरी से टिकट दिया है। सपा की 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में दो यादव सहित कुल 14 अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं। 13 दलित के साथ ही पांच ब्राह्मण प्रत्याशियों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। चार ठाकुर व एक-एक मुस्लिम, वैश्य व कायस्थ प्रत्याशी को भी सपा ने टिकट दिया है। इस सूची में आठ महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

वर्ष 2002 के बाद सपा ने राजा भैया के खिलाफ उतारा प्रत्याशी : समाजवादी पार्टी ने आखिरी बार वर्ष 2002 में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के खिलाफ कुंडा सीट से मोहम्मद शमी को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद वर्ष 2007, 2012, 2017 में सपा ने कुंडा सीट पर राजा भैया को समर्थन दिया था। राजा भैया से दूरी बनने के बाद पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार कभी राजा भैया के करीबी रहे गुलशन यादव को टिकट दिया है।

सपा के 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची....

  • क्रम संख्या : जिला : विधान सभा का नाम : प्रत्याशी का नाम
  • 1. एटा : मरहरा : अमित गौरव टीटू
  • 2. पीलीभीत : बीसलपुर : दिव्या गंगवार
  • 3. सीतापुर : लहरपुर : अनिल वर्मा
  • 4. सीतापुर : मिश्रिख (सुरक्षित) : मनोज राजवंशी पुत्र रामपाल राजवंशी
  • 5. लखीमपुर : कस्ता (सुरक्षित) : सुनील कुमार लाला
  • 6. हरदोई : सांडी (सुरक्षित) : ऊषा वर्मा
  • 7. रायबरेली : सलोन (सुरक्षित) : जगदीश प्रसाद
  • 8. अमेठी : जगदीशपुर (सुरक्षित) : रचना कोरी
  • 9. अमेठी : गौरीगंज : राकेश प्रताप सिंह
  • 10. अमेठी : अमेठी : महराजी प्रजापति
  • 11. सुलतानपुर : सुलतानपुर : अनूप सांडा
  • 12. सुलतानपुर : सदर : अरुण वर्मा
  • 13. सुलतानपुर : लम्भुआ : संतोष पांडेय
  • 14. सुलतानपुर : कादीपुर (सुरक्षित) : भगेलू राम
  • 15. इटावा : इटावा : सर्वेश शाक्य
  • 16. कानपुर ग्रमीण : बिल्हौर (सुरक्षित) : रचना सिंह
  • 17. कानपुर नगर : गोविंद नगर : सम्राट विकास
  • 18. कानपुर नगर : किदवई नगर : ममता तिवारी
  • 19. हमीरपुर : हमीरपुर : राम प्रकाश प्रजापति
  • 20. फतेहपुर : खागा (सुरक्षित) : रामतीरथ परमहंस
  • 21. प्रतापगढ़ : कुंडा : गुलशन यादव
  • 22. प्रतापगढ़ : पट्टी : रामसिंह पटेल
  • 23. प्रतापगढ़ : रानीगंज : विनोद दुबे
  • 24. कौशांबी : मंझनपुर : इंद्रजीत सरोज
  • 25. इलाहाबाद : सोरांव (सुरक्षित) : गीता पासी
  • 26. इलाहाबाद : हंडिया : हाकिम चंद्र बिंद
  • 27. इलाहाबाद : मेजा : संदीप पटेल
  • 28. इलाहाबाद : करछना : उज्जवल रमण सिंह
  • 29. इलाहाबाद : इलाहाबाद उत्तरी : संदीप यादव
  • 30. इलाहाबाद : बारा (सुरक्षित) : अजय मुन्ना
  • 31. इलाहाबाद : कोरांव (सुरक्षित) : रामदेव निडर
  • 32. अयोध्या : मिल्कीपुर (सुरक्षित) : अवधेश प्रसाद
  • 33. अयोध्या : अयोध्या : पवन पांडेय
  • 34. बहराइच : नानपारा : माधुरी वर्मा
  • 35. बहराइच : बहराइच : यासिर शाह
  • 36. बहराइच : पयागपुर : मुकेश श्रीवास्तव
  • 37. गोंडा : गोंडा : सूरज सिंह
  • 38. गोंडा : कटराबाजार : बैजनाथ दुबे
  • 39. गोंडा : कर्नलगंज : योगेश प्रताप सिंह

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की अब तक के प्रत्याशियों की पूरी सूची; अखिलेश, आजम और अब्दुल्ला का भी नाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.