Move to Jagran APP

कानपुर में आठ पुल‍िस वालों की हत्या के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लाठीचार्ज

कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले गयी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 10:03 PM (IST)
कानपुर में आठ पुल‍िस वालों की हत्या के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लाठीचार्ज
कानपुर में आठ पुल‍िस वालों की हत्या के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लाठीचार्ज

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले गयी। जहां देर शाम उनको छोड़ दिया गया। 

loksabha election banner

सपा कार्यकर्ता कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसवालों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। सपा की जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में एक साथ शामिल हुए। सपा महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित और जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों को 50-50 लाख रूपये की सहायता प्रदेश सरकार को तुरंत देना चाहिए।

सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया। वहीं बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी। इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता नहीं हटे तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया।

पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, विजय सिंह, नगर महासचिव सौरभ सिंह यादव, उपाध्यक्ष ताराचंद यादव, नवीन धवन बंटी, महिला सभा की नगर अध्यक्ष किरन पांडेय, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले गयी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.