Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- बातों की खेती करने वाले करेंगे किसान सम्मेलन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अन्नदाता का मतदाता बनाने का समय जब निपट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आई है। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आने वाले हैं। 2022 के चुनाव में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ किसान मतदान करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 12 Aug 2021 11:42 AM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 01:07 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- बातों की खेती करने वाले करेंगे किसान सम्मेलन
किसान सम्मेलन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज किया है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बातों की खेती करने वाले किसान सम्मेलन करेंगे। अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि अन्नदाता का मतदाता बनाने का समय जब निपट आया तब जाकर भाजपा को किसानों की याद आई है। किसान भाजपाइयों के बहकावे-फुसलावे में नहीं आने वाले हैं। 2022 के चुनाव में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ किसान मतदान करेंगे।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी है। जनता की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान में उसकी कोई रुचि नहीं है। राजनैतिक षड्यंत्रों से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में ही भाजपा दिन-रात लगी हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला उत्पीड़न, अपराध से जनता बुरी तरह त्रस्त है। बावजूद इसके भाजपा का झूठा प्रचार अभियान जारी है। नौकरी के लिए युवाओं को हाथ जोडऩा पड़े, उनसे जनता अब हाथ जोड़ लेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। सत्ता में आने के बाद से सिर्फ भ्रामक वायदों के सपने दिखाए जा रहे हैं। प्रदेश के विकास को भाजपा ने अवरूद्ध कर दिया है। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण जनता बेहाल है। मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। जमीन पर उसका कोई अमल नहीं हो रहा है। सरकार की नीतियां बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने तक ही सिमट गई हैं। प्रदेश के पिछड़ेपन की जवाबदेह मौजूदा सरकार है। जनता को दुखी करने वाली भाजपा की विदाई करने के लिए लोगों ने कमर कस ली है। 2022 में यह बदलाव होकर रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.