Move to Jagran APP

हरदोई में अखिलेश यादव का तीखा तंज, बोले- भाजपा साजिश रचने वाली पार्टी; कल्याण सिंह के बारे में कही ये बात

Akhilesh Yadav visit in Hardoi सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमँत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को सबसे बड़ी साजिश रचने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा कोई झूठ नहीं बोल सकता। भाजपा के लोग जाति-धर्म को आपस में लड़ाने की राजनीति करते हैं।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 04:15 PM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 04:15 PM (IST)
हरदोई में अखिलेश यादव का तीखा तंज, बोले- भाजपा साजिश रचने वाली पार्टी; कल्याण सिंह के बारे में कही ये बात
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरदोई में पत्रकारों से रूबरू हुए।

हरदोई, जागरण संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को सबसे बड़ी साजिश रचने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा कोई झूठ नहीं बोल सकता। भाजपा के लोग जाति-धर्म को आपस में लड़ाने की राजनीति करते हैं। इसलिए अब जनता बदलाव का मन बना चुकी है और प्रदेश में स्पष्ट बहुमत में सपा की सरकार बनेगी। एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप के पिता को श्रद्धांजलि देने बावन के मझरेता गांव आए पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने भाजपा की यात्राओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की यात्राएं कहीं नहीं दिख रही हैं। जबकि सपा की यात्राएं चारों तरफ चल रही हैं।

loksabha election banner

राकेश टिकैत के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा हिंदू मुसलमान करके चुनाव जीतना चाहती है, पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से ज्यादा साजिश रचने वाली कोई पार्टी नहीं है। इन्होंने कहा था कि लैपटाप देंगे। बाबा मुख्यमंत्री ने क्या दिया। भाजपा ने कहा था कि किसानों की आय दो गुनी कर देंगे। किस किसान की आय दोगुनी कर दी। इस महंगाई में किसान की आय क्या है, मैं जानना चाहता हूं लेकिन भाजपा के लोग बता नहीं रहे हैं। बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया गया था लेकिन कितने लोगों को नौकरी मिली, भाजपा बताए। लखनऊ में बड़े बड़े आयोजन हुए थे। बड़े बड़े उद्योग पति आए लेकिन जमीन पर क्या हुआ। भाजपा सरकार हर तरह से विफल है। कोविड काल में लोगों को दवाएं नहीं मिली।

आक्सीजन न मिलने से लोगों की जान गई और अब बुखार फैल रहा तो भी लोगों की जान जा रही हैं, मरीजों को पलंग नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है। एक ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आई थी तो वह सरकार बन गई। भाजपा के लोग तो सरकार को ही कंपनी बना रहे हैं। राजनीतिक शक्तियां कंपनियों को दे रहे हैं। मुख्यार अंसारी के भाई को सपा में शामिल करने के बाद अब उनके बेटे को कब शामिल किया जाएगा, इसके सवाल पर कहा कि सपा ने लेना शुरू कर दिया है जो आना चाहे आए। सपा ने तो हमेशा सम्मान ही दिया है और इसके बारे में हरदोई से ज्यादा कौन जान सकता। 

कल्याण सिंह की तेरहवीं में जाने पर दिया गोलमोल जवाबः एमएमलसी के पिता की तेरहवीं में आए अखिलेश यादव से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तेरहवीं में जाने के बारे में सवाल पूछा गया तो वह गोलमोल जवाब दे गए। बोले कि, जो भी अच्छे व्यक्ति हैं उनका सम्मान करना चाहिए। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनकी अंतिष्टि में सपा के कई लोग भी गए थे और सपा नेता भी उनके दुख में शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.