Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में बढ़ रहे महिला अपराध, कागजों में सिमटा 'मिशन शक्ति'

सपा मुख्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने समाजवादी राखी बांधी। राजपुरोहित पंडित हरि प्रसाद मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ रक्षासूत्र बांधा और यशस्वी होने की कामना की। अखिलेश ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 10:23 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में बढ़ रहे महिला अपराध, कागजों में सिमटा 'मिशन शक्ति'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'मिशन शक्ति' अभियान केवल कागजों तक सीमित है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'मिशन शक्ति' अभियान केवल कागजों तक सीमित है, जबकि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री के जिले गोरखपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बाइस में बाइसकिल के सत्ता में आने पर ही महिला स्वाभिमान तथा महिलाओं के मान सम्मान को प्रतिष्ठा मिलेगी।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने समाजवादी राखी बांधी। राजपुरोहित पंडित हरि प्रसाद मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ रक्षासूत्र बांधा और यशस्वी होने की कामना की। अखिलेश ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बहनों को सुरक्षा एवं सम्मान का भरोसा दिलाया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सड़क से सदन तक समाजवादी पार्टी ईमानदारी से उनके अधिकारों के पक्ष में हमेशा खड़ी रही है। पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में आईं महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपसी तालमेल के साथ सभी 2022 में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा मतदाताओं को भ्रमित करने की साजिश में लगी है। भाजपा ने जनहित में कोई काम नहीं किया। जनता को फिर धोखा देने की रणनीति बनाने में ही भाजपा संलिप्त है। विकास पर सरकार कोई चर्चा नहीं करती है। भाजपा का एजेंडा विकास विरोधी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए जिस वूमन पावर हेल्पलाइन 1090 की स्थापना की गई थी, यूपी की भाजपा सरकार ने उसे ध्वस्त कर दिया है। प्रदेश में आतंक का राज है। महिला सुरक्षा का दावा सिर्फ कागजों पर रह गया है। महिला विरोधी भाजपा को उत्तर प्रदेश की माताएं-बहनें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हैं। बाईस में बाइसकिल के सत्ता में आने पर ही महिला स्वाभिमान तथा महिलाओं के मान सम्मान को तभी प्रतिष्ठा मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.