Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- इस चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर तक होगी लड़ाई

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के अन्याय के शिकार सभी हैं। भ्रष्टाचार महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। सपा जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। भजपा के वोट से सपा का वोट ज्यादा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 08:10 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- इस चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर तक होगी लड़ाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अन्याय के शिकार सभी हैं। भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। समाजवादी पार्टी जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी के वोट से समाजवादी पार्टी का वोट ज्यादा है। जनता का भरोसा भी सपा पर है। लोकतंत्र को बचाने के लिए इस बार बूथ स्तर तक लड़ाई होगी।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों और नौजवानों को धोखा दिया है। किसानों से किए सभी वादे वादे ही रह गए हैं। गन्ना किसान अभी तक मारा-मारा फिर रहा है। नौजवान के पास रोजगार नहीं है। उसकी नौकरियां छिन गई हैं। महिलाओं का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में अपराध बढ़े हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलता तब चरम पर दिखाई दी जब कोरोना महामारी ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में रख छोड़ा था। भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण बड़ी तादाद मे चिकित्सा सुविधाओं से वंचित लोग अपनी जान गंवा बैठे। आक्सीजन और दवाओं की कालाबाजारी के चलते किसानों की सांसे थम गई। भाजपा की अमानवीयता और संवेदनहीनता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि वह कोरोना के संक्रमण से हुई मौतों को ही नकार रहे है। मृतकों के आश्रितों को सरकारी उपेक्षा के चलते न मृत्यु प्रमाणपत्र मिल रहा है और न आर्थिक मदद मिल रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। पिछड़े, दलित, आदिवासी और महिलाओं के अधिकार समाप्त किये जा रहे हैं। सरकार पिछड़ों की अनदेखी कर रही है। भाजपा-आरएसएस दोनों नफरत की राजनीति चला रहे हैं। समाज को बांटने का जहर फैला रहे हैं। जनता जानती है कि विकास और सद्भाव की राजनीति को समाजवादी पार्टी ही बढ़ावा देती रही है। इसलिए वह 2022 में समाजवादी पार्टी को ही बहुमत में लाने के लिए संकल्पित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.