Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- मठ-मंदिरों से जुड़े लोगों को उजाड़ने की सरकार की चेष्ठा शर्मनाक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निषाद समाज की उपेक्षा के साथ उनके जीवनयापन के साधनों पर भी रोक लगाना चाहती है। वाराणसी में उनकी नावें तक तोड़ दी गईं। वर्ष 2022 में सपा सरकार बनने पर निषाद समाज के साथ कोई भी अन्याय नहीं कर सकेगा।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 11:34 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- मठ-मंदिरों से जुड़े लोगों को उजाड़ने की सरकार की चेष्ठा शर्मनाक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता जनसेवा का माध्यम है, स्वार्थ साधने का नहीं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता जनसेवा का माध्यम है, स्वार्थ साधने का नहीं। अयोध्या तीर्थस्थल है, जहां दर्शनार्थ देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इनके आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ तमाम मठ-मंदिरों से जुड़े परिवारों का भी पालन होता है। उनको उजाड़ने की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की चेष्ठा शर्मनाक है।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय में अयोध्या से आए उद्योग व्यापार मंडल तथा निषाद समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। विकास का अर्थ विनाश नहीं होता है। गरीबों के लिए रोटी-रोजगार की व्यवस्था करने के बजाय उनको उजाड़ने का काम करने से पहले उनकी समस्याओं का समाधान भी करना चाहिए। सहमति के आधार पर काम करने से सद्भाव बढ़ता है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि निषाद समाज लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य करता है। पानी में जान बचाना आसान काम नहीं। भाजपा सरकार निषाद समाज की उपेक्षा के साथ उनके जीवनयापन के साधनों पर भी रोक लगाना चाहती है। वाराणसी में उनकी नावें तक तोड़ दी गईं। वर्ष 2022 में सपा सरकार बनने पर निषाद समाज के साथ कोई भी अन्याय नहीं कर सकेगा। 

निषाद समाज के लोगों ने कहा कि भाजपा राज में उनका उत्पीड़न हो रहा है। उन पर फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। निषाद समाज का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। अयोध्या में सरयू नदी में डूब रहे लोगों में से 320 व्यक्तियों की भगवान दीन निषाद, 70 व्यक्तियों की प्रदीप निषाद, 16 व्यक्तियों को विक्रम निषाद और सोनी निषाद ने 40 लोगों की जान बचाई है। अखिलेश यादव ने डूबते लोगों की जान बचाने वाले निषाद समुदाय के लोगों के साहस की सराहना करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निषाद समाज ने नाव और व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने राम दरबार एवं राम नामी भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में नंद कुमार गुप्ता, विपिन राय, गुड्डू मोदनवाल, प्रमोद जायसवाल, संतोष गुप्ता, राम नारायण मौर्य, बिन्नी मौर्य, मनोज जायसवाल, नरेश अग्रवाल और अवधेश मोदनवाल के अलावा पूर्व मंत्री पवन पांडेय, गंगा सिंह यादव जिलाध्यक्ष अयोध्या व गयादीन यादव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.