Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- आंदोलन कर रहे किसानों को डराने के लिए गांवों में भेजी जा रही पुलिस

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लाख झूठ बोले किसान समझ गया है कि उसके फायदे के नाम पर बनाए गए कृषि कानून केवल छलावा है। जैसे-जैसे भाजपा की जमीन खिसक रही है वह और भी दमनकारी होती जा रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 07:08 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- आंदोलन कर रहे किसानों को डराने के लिए गांवों में भेजी जा रही पुलिस
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार किसानों को डराने के लिए गांवों में पुलिस भेज रही है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में पुलिस भेज रही है। बहाना धान खरीद की रिपोर्ट बनाना है, जबकि धान की लूट हो चुकी है। सच्चाई यह है कि इसका उद्देश्य गांव में डर पैदा करना है ताकि किसानों को आंदोलन से डराकर अलग रखा जा सके। किसानों से बात करने के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है और किसान नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी घरों में नजरबंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा का राजनीतिक नेतृत्व अक्षम हो गया है। कृषि कानून पर अब पुलिस बात करेगी? धान खरीद की कथित रिपोर्ट पुलिस इकट्ठा करेगी? अपनी पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा नेतृत्व किसानों से संवाद नहीं कर पा रहा है। भाजपा का चूंकि किसान-खेती से कभी रिश्ता रहा नहीं इसलिए अन्नदाता का सम्मान करना उन्हेें नहीं आता है। कारपोरेट दुनिया भाजपा की सरंक्षक है और भाजपा उनकी पोषक पार्टी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लाख झूठ बोले किसान समझ गया है कि उसके फायदे के नाम पर बनाए गए कृषि कानून केवल छलावा है। जैसे-जैसे भाजपा की जमीन खिसक रही है, वह और भी दमनकारी होती जा रही है। किसान जाग चुका है, वह भाजपा की साजिशों में अब फंसने वाला नहीं है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव चाहता है।

समाजवादी पार्टी का किसान घेरा कार्यक्रम सोमवार को चौथे दिन भी कई जनपदों में हुआ। गांव में अलाव पर चौपाल लगाकर किसानों के बीच उनकी समस्याओं और भाजपा राज में उनके साथ हो रहे अन्याय पर चर्चा हुई। सपा नेताओं ने किसानों को सपा सरकार में उनके हित में किए गए कामों की भी जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.