Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- यूपी की जनता में कोविड-19 से ज्यादा अपराध वृद्धि से दहशत

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में जेईई व नीट परीक्षा कराने के विरोध में उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं खूनी हमला हुआ है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 12:41 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- यूपी की जनता में कोविड-19 से ज्यादा अपराध वृद्धि से दहशत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- यूपी की जनता में कोविड-19 से ज्यादा अपराध वृद्धि से दहशत

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से ज्यादा कानून व्यवस्था में गिरावट और अपराध वृद्धि को लेकर दहशत में है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी तत्वों पर पुलिस प्रशासन का जोर नहीं चलता है, बस निर्दोष युवाओं पर उनका डंडा खूब चलता है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में परीक्षा कराने के विरोध में उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं खूनी हमला हुआ है। सत्ताधारी अपना दंभ त्याग कर नौजवानों की बात सुनें क्योंकि यह जनतंत्र है मनतंत्र नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष में अंधी होकर काम कर रही है। जब क्लैट परीक्षा स्थगित हो गई तो जेईई व नीट परीक्षा कराने की हठधर्मी क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा कि हद तो यह है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में गोरखपुर में 28 दिन में 14 हत्याएं हो गई हैं। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार कितना है, यह बदायूं का एक थानाध्यक्ष वीडियो में बता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवान बेकारी से परेशान हैं, जबकि किसान कर्ज से मजबूर होकर फांसी लगा रहे हैं। सत्याग्रह के देश में भाजपा दुराग्रह चला रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि जनता के पास सत्ता को पलटने की ताकत भी है।

बसपा छोड़ सपा में शामिल : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सोमवार को झांसी निवासी कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा को उनके सहयोगियों समेत समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जुगल किशोर झांसी से बसपा के पूर्व प्रत्याशी व रेल कर्मचारी संगठन के जोनल अध्यक्ष भी रहे हैं।

विकास भदोही के जिलाध्यक्ष बने : सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि बाल विद्या विकास को भदोही का जिलाध्यक्ष व हृदय नारायण प्रजापति को महासचिव नामित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.