Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार के झूठे वादों से किसान त्रस्त, कई जिले बाढ़ग्रस्त

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कई जगह नदियों का उफान खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है लेकिन सरकार परेशान हाल जनता की खोज खबर नहीं ले रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:50 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 10:55 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार के झूठे वादों से किसान त्रस्त, कई जिले बाढ़ग्रस्त
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार के झूठे वादों से किसान त्रस्त, कई जिले बाढ़ग्रस्त

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे वादों से किसान त्रस्त हैं। कई जिले बाढ़ग्रस्त हैं, लोग तटबंधों या छतों पर दिन गुजार रहे हैं। पशुओं की जिंदगी भी संकट में हैं। कई जगह नदियों का उफान खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सड़कें व पुल क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन भाजपा सरकार के पास प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने का समय नहीं है। भाजपा सरकार राज्य की परेशानहाल जनता की खोज खबर नहीं ले रही है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, संतकबीरनगर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में बाढ़ से हजारों गांवों की लाखों जनसंख्या प्रभावित हैं। सैकड़ों गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से टूट गया है। हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें जलमग्न हो गई हैं। बाढ़ की वजह से हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने बचाव में पास की सड़कों पर या अपने मकानों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। पशुओं के चारे के साथ उनको बचाने की भी समस्या हैं। स्थानीय प्रशासन उन्हें राहत पहुंचाने में लापरवाह है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी मंडल में किसानों को गेहूं की उपज का करोड़ों रुपये बकाया है। बदायूं सहित कई जिलों में किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। बुंदेलखंड में खेती चैपट हो रही है, सरकार का उधर ध्यान नहीं है। गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी नहीं हो पाया है। मिल मालिकों पर सरकार का कोई जोर नहीं है। वैसे भी भाजपा किसानों के हितों की अनदेखी करती रही है। वह तो बस कारपोरेट घरानों से ही खास नाता रिश्ता रखती है। भाजपा ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। वर्ष 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करना भाजपा का सबसे बड़ा झांसा है। भाजपा को इसका जवाब भी 2022 में मिल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.