Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- सीएम बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे, जमीन पर कोई राहत नहीं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भयानक आपदा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं जमीन पर कोई राहत नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और पूर्वांचल में बाढ़ ने तबाही मचा दी है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 08:47 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- सीएम बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे, जमीन पर कोई राहत नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भयानक आपदा के प्रति चिंता व्यक्त की है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भयानक आपदा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं, जमीन पर कोई राहत नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और पूर्वांचल में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई। पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा, जालौन, औरैया, प्रयागराज, कौशांबी, हमीरपुर, वाराणसी और लखीमपुर खीरी सहित दर्जनों जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। भाजपा सरकार ने बीते चार वर्षों में बाढ़ से निपटने की दिशा में कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। बारिश के पहले बंधों की मरम्मत और आपदा राहत के नाम पर बंदरबांट हो गया। यही वजह है कि बाढ़ की विभीषिका ने विकराल रूप ले लिया है। फसलों के नुकसान से अन्नदाता की कमर टूट गई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगने के निर्देश दिए हैं। समाजवादी पार्टी जनता का दुख दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार राहत के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रही है। हवा-हवाई बयानों से भाजपा स्वयं अपनी पीठ ठोंक रही है। राहत शिविर में दुर्व्यवस्था फैली है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि संकट के समय भाजपा गायब हो जाती है। झूठे और भ्रामक विज्ञापनों के सहारे जनता को गुमराह कर लोकतंत्र पर कब्जा करना ही भाजपा का लक्ष्य है। जनता इस सच्चाई को जान गई है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.