Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- बाढ़ की विभीषिका से बेखबर भाजपा सरकार उत्सवों में व्यस्त

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ के खतरे से निदान की जगह भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। कई गांवों में कटान जारी है। सैकड़ों हेक्टेयर फसल नदी में समा चुकी है अधिकतर गांवों में कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 08:21 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- बाढ़ की विभीषिका से बेखबर भाजपा सरकार उत्सवों में व्यस्त
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाढ़ की विभीषिका से बेखबर सरकारी उत्सवों में व्यस्त है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नदियों के उफान पर होने से सैकड़ों गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं। प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित है। राहत कार्य शुरू न होने से हर तरफ तबाही मची हुई है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ के खतरे से निदान की जगह भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। कई गांवों में कटान जारी है। बलरामपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, गोंडा, आदि दर्जनों जिले में बाढ़ में फंसे लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं। सैकड़ों हेक्टेयर फसल नदी में समा चुकी है, अधिकतर गांवों में कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है। बाढ़ के संकट में फंसे ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिलों में अधिकारी अभी भी सोए हुए हैं। लोग अपनी सुरक्षा और खान-पान के लिए अपने साधनों पर ही निर्भर हैं। भाजपा सरकार को बाढ़ संकट के बजाय अपनी झूठी उपलब्धियां गिनाने के लिए प्रचार-प्रसार से ही फुर्सत नहीं मिल रही है।

संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा मंगलवार से : समाजवादी अधिवक्ता सभा प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और उससे उपजे संकट से जनता को जागरूक करने के लिए 'संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा' का आयोजन मंगलवार 31अगस्त से होने जा रहा है। आठ चरणों में यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाएगी। यात्रा के जरिए यह संदेश देने की कोशिश होगी कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने पर ही लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।

समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में 'संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा' 31 अगस्त को लखनऊ से शुरू होगी। यह 31 अगस्त को ही शाहजहांपुर, बरेली होते हुए रामपुर पहुंचेगी। एक सितंबर को मुरादाबाद से बिजनौर व अमरोहा जाएगी। दो सितंबर को संभल और सहारनपुर, तीन को शामली, कैराना और मुजफ्फरनगर, चार को बागपत और मेरठ में यात्रा पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.