Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। उन्होंने ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 10:35 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:36 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा कि आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का जो षड्यंत्र है वो हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी और कृषि की सुरक्षा करने वाली संरचना बची और बनी रहे। भाजपा अब खत्म!

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा कि भाजपा राज में किसान दुखी है। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है। किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार संबंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.