Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया अपंग

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमितों के इलाज में लापरवाही की घटनाएं बढ़ती जा रही है। भाजपा के मंत्री विधायक सांसद भी इससे नहीं बच सके।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 09:30 AM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया अपंग
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया अपंग

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को उनकी सरकार ने जितना सुदृढ़ किया था, भाजपा सरकार ने उतना ही उसे अपंग बनाया है। स्वास्थ्य सेवाओं की गड़बड़ी का परिणाम जनता भुगत रही है। कोरोना वायरस के संक्रमितों के इलाज में लापरवाही की घटनाएं बढ़ती जा रही है। भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद भी इससे नहीं बच सके।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बर्बादी के कगार पर हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को जनता की तकलीफों और रसातल में जा रही अर्थव्यवस्था की कोई चिंता नहीं। उनका काम और ध्येय सिर्फ चुनाव जीतना और सत्ता में येन केन प्रकारेण कब्जा बनाए रखना है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितने आर्डर जारी करें उन्हें उनके प्रवचन से ज्यादा कुछ नहीं समझा जाता है। उन्होंने कभी ठोको नीति का उपदेश दिया था। परिणाम स्वरूप कई जगहों पर पुलिस या अपराधियों ने भाजपा नेताओं को भी ठोक पीट कर हिसाब पूरा कर दिया। प्रदेश में नौजवानों की जिंदगी से भाजपा खेलने में जरा भी संकोच नहीं कर रही है। क्लैट परीक्षाएं स्थगित हो गईं पर लाखों युवा जेईई-नीट परीक्षा में बैठने को मजबूर किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.