Move to Jagran APP

कोरोना वैक्सीन पर फिर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव- वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा लेकिन भाजपा पर नहीं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल किया कि भाजपा को वैक्सीन पर दावा क्यों करना चाहिए? यह अत्यंत संवेदनशील मसला है। सपा को वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा पर नहीं। जनता में भरोसा हो इसलिए सरकार को टीकाकरण में व्यवस्था की खामियां दूर करनी चाहिए।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 07:58 PM (IST)
सपा अखिलेश यादव ने कहा कि थाली-ताली वाली अवैज्ञानिक सोच की भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि थाली-ताली वाली अवैज्ञानिक सोच की भाजपा सरकार पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। जनता में भरोसा हो इसलिए सरकार को टीकाकरण में व्यवस्था की खामियां दूर करनी चाहिए। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमार हो गई हैं। गरीब का इलाज महंगा तो हुआ ही, अस्पतालों में अव्यवस्था का शिकार भी वही बन रहा है। मुख्यमंत्री की कोशिश हर क्षेत्र में कथित उपलब्धियों पर श्रेय लेने की रहती है। हकीकत से उनका कोई वास्ता ही नहीं है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के चार सालों में सार्थक तो कुछ किया नहीं, जो अच्छे काम सपा सरकार के कार्यकाल में हुए उनको भी बर्बाद कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को वैक्सीन पर दावा क्यों करना चाहिए? यह अत्यंत संवेदनशील मसला है। सपा को वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा पर नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भरोसा हो इसलिए सरकार को टीकाकरण में व्यवस्था की खामियां दूर करनी चाहिए। उनका कहना था कि भाजपा नादानी न करे, नादान की दोस्ती जी का जंजाल बन जाती है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मथुरा व मुरादाबाद के जिला अस्पतालों के अलावा लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर और गौरीफंटा के स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार के समय जितने मेडिकल कालेज व अस्पताल बने, उतने ही आज भी संचालित है। भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने और गरीबों के सस्ते इलाज की दिशा में कुछ किया ही नहीं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि सपा सरकार ने कैंसर, किडनी, लिवर और हार्ट गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज की सुविधा दी थी। राजधानी लखनऊ में कैंसर अस्पताल बनाया था। भाजपा ने जनता को बेहतर जिंदगी के साधन देने के बजाए स्वास्थ्य सेवाओं को ही आइसीयू में भर्ती कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.