Move to Jagran APP

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के कुशासन से समाज का हर वर्ग त्रस्त, हर तरफ फैलाया भ्रम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। किसान अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। किसान के साथ जनसामान्य भी तमाम परेशानियों से गुजर रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 08:47 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 08:47 PM (IST)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के कुशासन से समाज का हर वर्ग त्रस्त, हर तरफ फैलाया भ्रम
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से समाज का हर वर्ग त्रस्त है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। किसान अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। कृषि विरोधी कानूनों के जरिये किसान को अपनी खेती से बेदखल करने और पूंजी घरानों की मर्जी पर उसकी जिंदगी बंधक बनाने की साजिशों का देशव्यापी विरोध हो रहा है। किसान के साथ जनसामान्य भी तमाम परेशानियों से गुजर रहा है। भाजपा चारों तरफ भ्रम फैलाकर अपना स्वार्थ साधन करना चाहती है पर अब लोग उसमें फंसने वाले नहीं हैं।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कर्ज के बोझ तले दबकर किसान आत्महत्या कर रहा है। बांदा में गिरवा थाना क्षेत्र के बरई मानपुर गांव में कर्ज से बदहाल किसान गोविन्द ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आजमगढ़ में क्रय केन्द्रों पर कभी बोरे की कमी तो कभी धान की उठान न होने से किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी बड़ी तेल कंपनियों की मनमर्जी से जब तब बढ़ा दिए जाते हैं। अभी रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की वृद्धि हो गई है। यह गरीब जनता पर आर्थिक अत्याचार है।

फिल्मी दुनिया की रंगीनी दिखाने में लगे सीएम : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की ठोको, राम नाम सत्य है जैसे जुमलों का जब कोई असर नहीं दिखाई दिया तो वह फिल्मी दुनिया की रंगीनी दिखाने में लग गए हैं। वैसे भी बहुरंगी बड़े मानसिक क्षितिज की उम्मीद रखने वाली फिल्म सिटी इंडस्ट्री एकरंगी और संकीर्ण सोच वाली सत्ता के रहते कभी भी विकसित नहीं हो सकती है। कल को यही भाजपाई फिल्म के विषय, भाषा, पहनावे एवं दृश्यों के फिल्मांकन पर भी अपनी पाबंदिया लगाने लगेंगे।

भाजपा लोकतंत्र को निर्लज्ज होकर चाहती है लूटना : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में विधान परिषद चुनाव की मतगणना स्थल के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ हुई भाजपाइयों की हाथापाई की घटना की निंदा करते हुए भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने ट्वीट किया 'विधान परिषद के चुनाव में सपा की जीत व अपनी हार से बौखलाए भाजपाइयों ने मतगणना में घपले की कोशिश में झांसी की पुलिस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस पर हमलावार भाजपाइयों की तुरंत गिरफ्तारी हो। भाजपा लोकतंत्र को निर्लज्ज होकर लूटना चाहती है।' अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ठप है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.