Move to Jagran APP

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने बिगाड़ा लोकतंत्र का चेहरा, जनता को भरमाने का हो रहा काम

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पब्लिक सेक्टर के लाभकारी संस्थानों को भी योजनाबद्ध तरीके से बेचा जा रहा है। आरोप लगाया कि जनता को भरमाने का काम किया जा रहा है। देश संभालने की क्षमता भाजपा में नहीं है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 09:30 PM (IST)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने बिगाड़ा लोकतंत्र का चेहरा, जनता को भरमाने का हो रहा काम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पब्लिक सेक्टर के लाभकारी संस्थानों को योजनाबद्ध तरीके से बेचा जा रहा है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2022 के आम चुनाव में बूथ की बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ने का आरोप भी लगाया। रविवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं और वित्तविहीन शिक्षकों को संबोधित करते हुए समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

loksabha election banner

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पब्लिक सेक्टर के लाभकारी संस्थानों को भी योजनाबद्ध तरीके से बेचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को भरमाने का काम किया जा रहा है। देश संभालने की क्षमता भाजपा में नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अनुशासित होकर साइकिल को लक्ष्य बनाकर मतदान की तैयारी करें।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने दरवाजे खास लोगों के लिए खोल रखे हैं जबकि गरीबों, किसानों व बेरोजगार नौजवानों के लिए उसके दरवाजे बंद हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का तीसरा महीना होने को है परंतु उनकी मांगों पर सरकार ने कोई निर्णय नहीं किया गया वरन किसानों का दमनचक्र जारी है।

बसपा व भाजपा कार्यकर्ता सपा में शामिल : सपा मुख्यालय में बांदा जिले के भारतीय जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के दर्जनों प्रमुख नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सदस्यता दिलाने के साथ उम्मीद जताई कि वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह तथा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अचिन खरे भी उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अरुण टेपी, नीरज गुप्ता, प्रिंस साहू, पंकज मिश्रा, अमन मिश्रा, राकेश गुप्ता व धीरज पांडेय प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें : संगठन के जरिए पिछड़ों में पकड़ बनाने में जुटी सपा, 10 महानगर व 55 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.