Move to Jagran APP

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बना दिया कोरोना प्रदेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा भाजपा सरकार को सत्ता का दम्भ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और उसे तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 08:43 PM (IST)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बना दिया कोरोना प्रदेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। कोरोना महामारी को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का सरकार पर हमले जारी है। सोमवार को जारी बयान में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर उत्तर प्रदेश को कोरोना प्रदेश बना देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार बदइंतजामी से बढ़ती मौतों के कारण भाजपा को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

loksabha election banner

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, भाजपा सरकार को सत्ता का दम्भ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और उसे तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए। वैक्सीन टीके के दामों में एक रूपता हो और देश भर में त्वरित व मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था हो।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दूरदर्शिता की कमी और कुप्रबंधन से प्रदेश को कोराना प्रदेश बना दिया गया है। सरकार मृतकों की संख्या कमतर दिखाने को फर्जी आंकड़े दे रही है जबकि श्मसान में चिताएं बुझने का नाम नहीं ले रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन, बेड, दवा न मिलने से सांसों का आपातकाल है। मुख्यमंत्री के बयान चाहे जो हो, भाजपा विधायक और सांसद तक हालात से परेशान होकर धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं। यह सरकार की नाकामी नहीं तो क्या है? कालाबाजारियों पर लगाम लगाने में सरकार की विफलता उजागर है। संक्रमितों के इलाज के लिए जिन अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम और टेलीफोन नम्बर भाजपा सरकार प्रचारित कर रही है वे अधिकांश फर्जी निकल रहे है। इस झूठ के सहारे मुख्यमंत्री अपनी कमियां छुपा रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसी असंवेदनशील सरकार कभी नहीं आयी। लोकतंत्र में भाजपा सरकार अभिशाप बन गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.