Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022: बाराबंकी में सपा ने बदले समीकरण, दरियाबाद से अरविंद सिंह गोप और कुर्सी से राकेश को बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 बाराबंकी में दरियाबाद और कुर्सी विधानसभा सीट पर समीकरण बदल दिया है। सपा के नए दांव से विपक्षी भी सकते में हैं और नई रणनीति बनाने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को तीन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

By Vikas MishraEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 08:01 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 03:59 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022: बाराबंकी में सपा ने बदले समीकरण, दरियाबाद से अरविंद सिंह गोप और कुर्सी से राकेश को बनाया उम्मीदवार
UP Vidhan Sabha Election 2022: अरविंद गोप दो बार हैदरगढ़ व एक बार रामनगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बाराबंकी, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने रामनगर सीट पर दो पूर्व मंत्रियों की दावेदारी से फंसे पेंच को सुलझा लिया है। गुरुवार को सपा की एक तीन उम्मीदवारों की सूची जारी हुई। इसमें पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, अरविंद सिंह गोप और बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का नाम शामिल हैं। किदवई को रामनगर, दरियाबाद से गोप और कुर्सी विधानसभा से राकेश वर्मा का नाम तय किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र व पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा मसौली से विधायक रह चुके हैं। गोप दो बार हैदरगढ़ व एक बार रामनगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज का कहना है कि इन सीटों के साथ बाराबंकी की सभी सीटों पर सपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। 

prime article banner

चर्चा में थी रामनगर सीटः रामनगर सीट से गोप व राकेश की दावेदारी के चलते यह सीट जिलेभर में चर्चा में थी। दोनों पूर्व मंत्रियों के समर्थक इस सीट के टिकट को जनपद का नेता तय करने वाला बता रहे थे। इस बीच सपा नेतृत्व ने दोनों के बजाय तीसरे को इस सीट से मौका देकर बीच का रास्ता चुना है। 

विपक्षी भी सक्रिय : सपा के नए दांव से विपक्षी भी सकते में हैं और नई रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बताया जाता है कि भाजपा को भी सपा की सूची जारी होने का इंतजार था। सपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद गुरुवार देर शाम तक भाजपा की भी सूची जारी हो सकती है। 

मसौली और रामनगर का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं फरीदः पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई 2012 में कुर्सी से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वह रामनगर और मसौली का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनको अब रामनगर से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.