Move to Jagran APP

सपा ने यूपी पंचायत चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, 15 जुलाई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन में हुई धांधली के विरोध में प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 08:54 PM (IST)
सपा ने यूपी पंचायत चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, 15 जुलाई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
सपा ने पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप में 15 जुलाई को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में जमकर धांधली की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अराजकता और हिंसा कर लोकतंत्र का उपहास किया है। इसके विरोध में सपा ने 15 जुलाई को पूरे प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर क्षेत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने का फैसला किया है। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा चुनावों में हुई धांधली के विरोध में रविवार 15 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि क्षेत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या हुई है। इसके विरोध में सपाई प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला व ग्राम पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य भाग लेंगे।

विधान सभा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, ब्लाक, सेक्टर व बूथ स्तरीय संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इसमें हिस्सा लेंगे। संबंधित ब्लाक के जिला व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने ब्लाक में अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व जिला/महानगर अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुख, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को प्रदर्शन के बारे में निर्देश जारी कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.