Move to Jagran APP

विदा हो गया दक्षिण पश्चिम मानसून, उत्तर प्रदेश व बिहार से मंगलवार को हो गई विदाई

मानसून के बादल उत्तर प्रदेश पर कम मेहरबान रहे जिसके चलते सामान्य के मुकाबले लगभग 24 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी में भी बारिश ने इस बार बेरुखी दिखाई। सामान्य के मुकाबले 43 फीसद कम बारिश ही हुई।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:26 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:26 AM (IST)
विदा हो गया दक्षिण पश्चिम मानसून, उत्तर प्रदेश व बिहार से मंगलवार को हो गई विदाई
मानसून की विदाई के साथ ही मौसम भी नरम होने लगा है।

लखनऊ, जेएनएन। चार माह का दक्षिण पश्चिम मानसून कुछ विलंब से मंगलवार को उत्तर प्रदेश से विदा हो गया। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मॉनसून ने बिहार से भी विदाई ले ली। इस बार हालांकि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। मानसून के बादल उत्तर प्रदेश पर कम मेहरबान रहे जिसके चलते सामान्य के मुकाबले लगभग 24 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी में भी बारिश ने इस बार बेरुखी दिखाई। सामान्य के मुकाबले 43 फीसद कम बारिश ही हुई।

loksabha election banner

लखनऊ का इस बार का बारिश का गणित देखें तो यहां सामान्य के मुकाबले लगभग 43 फीसद कम बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्य तौर पर जहां 856.2 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी वहीं इसकी लगभग आधी 494.4 मिलीमीटर बारिश ही इस बार रिकॉर्ड की गई।दरअसल दक्षिण पश्चिम मॉनसून खासतौर पर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों मैं उम्मीद बनकर आता है। कृषि के लिहाज से जून से सितंबर तक चार महीने बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसीलिए कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था के मद्देनजर सभी को दक्षिण पश्चिम मानसून का जबरदस्त इंतजार रहता है। साथ ही यह गुणा भाग भी लगाया जाता है यह मानसून कैसा रहेगा। बहरहाल इस बार मानसून की कुछ बेरुखी अवश्य रही लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले बरस फिर मानसून के बादल प्रदेश की सरजमीं पर झूम के बरसें।

मानसून की विदाई के साथ ही मौसम भी नरम होने लगा है। सुबह खूबसूरत होने लगी है और हल्की हल्की गुलाबी ठंड से दिन की शुरुआत हो रही है। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ है और आने वाले दिनों में हवा का रुख बदलेगा जिससे तापमान में कमी आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.