Move to Jagran APP

आस्था और श्रद्धा संग सड़क क‍िनारे पड़ी मूर्तियों का भूमि विसर्जन, लखनऊ में सामाज‍िक संगठनों की अनूठी पहल

पुरानी मूर्तियों काे ससम्मान भू-विसर्जन करने के मंगलमान समिति के अभियान का महापौर संयुक्ता भाटिया ने रविवार को अपने घर की मूर्ति देकर से शुरुआत की। महापौर ने कहा कि दीपावली के पश्चात वर्ष भर पूजी गईं मां लक्ष्मी- श्रीगणेश की मूर्तियों को ससम्मान विसर्जित करें।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 02:36 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 02:36 PM (IST)
आस्था और श्रद्धा संग सड़क क‍िनारे पड़ी मूर्तियों का भूमि विसर्जन, लखनऊ में सामाज‍िक संगठनों की अनूठी पहल
संगठनों के आगे आने से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

लखनऊ, जागरण संवाददाता। आस्था और विश्वास के साथ जिन प्रतिमाओं के आगे हम नतमस्तक होते हैं उन्हीं प्रतिमाओं को सड़क के किनारे, पेड़ के नीचे, सड़क के किनारे डिवाइडर पर रखकर अनादर करना अनुचित है। आम लोगों के अंदर जागरूकता लाने के लिए लखनऊ के सामाजिक संगठनों के साथ ही पार्षद व पूर्व पार्षद इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। 

loksabha election banner

महापौर ने घर की प्रतिमा देकर की मंगलमान के अभियान की शुरुआत की : पुरानी मूर्तियों काे ससम्मान भू-विसर्जन करने के मंगलमान समिति के अभियान का महापौर संयुक्ता भाटिया ने रविवार को अपने घर की मूर्ति देकर से शुरुआत की। महापौर ने कहा कि दीपावली के पश्चात वर्ष भर पूजी गईं मां लक्ष्मी- श्रीगणेश की मूर्तियों को ससम्मान विसर्जित करें। धार्मिक स्थलों, पेड़ के नीचे, डिवाइडर, चौराहों और नदी किनारे पुरानी मूर्तियों को लोग छोड़ जाते हैं, जो बाद में खंडित होकर कूड़े के ढ़ेर, गाड़ियों के पहियों के नीचे अथवा नदियों के किनारे अपमानित होती हैं। धार्मिक आस्था के सम्मान और पर्यावरण की चुनौतियों को ध्यान में रखकर मंगलमान एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए एवं नगर निगम के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत हो रही है।

अभियान के शुरुआत के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष रेशू भाटिया के अलावा दक्ष भाटिया, कात्यायनी भाटिया, मंगलमान समिति के अध्यक्ष राम कुमार, एपी श्रीवास्तव, त्रिभुवन शुक्ला, अंकित पांडेय, नीरज एवं आलोक समेत कई लोग मौजूद थे। विसर्जन के लिए मंगलमान की वेबसाइट www.mangalman.in या 8574103898 नंबर पर जानमैसेज कर जानकारी ली जा सकती है।

एक दशक से कर रहे भूमि विसर्जन : सिविल डिफेंस के हजरतगंज के डिविजनल वार्डन आरएन बोस पिछले एक दशक से दीपावली के बाद सड़क के किनारे पड़ी खंडित प्रतिमाओं का भूमि विसर्जन कर उन्हें आस्था की ठौर दे रहे हैं।एक बार फिर समाजसेवियों के साथ मिलकर केशवनगर से उनका अभियान शुरू हुआ। खंडित मूर्तियों को उठाकर कुड़ियाघाट में बने गड्ढे में भूमि विसर्जन किया गया। पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के अलावा प्रदीप शुक्ला, देवेश पांडेय, उमेश चंद्र शुक्ला व अवधेश मिश्रा के साथ मिलकर हर शहर में मूर्तियों को उठाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि सालभर घर में श्रद्धापूर्वक पूजी जाने वाली मूर्तियों का भूमि विसर्जन करके उनका सम्मान करें। सड़क के किनारे व पेड़ के नीचे रखकर उनका अनादर न करें।

चार साल से पार्षद उठा रहे मूर्तियां : केसरीखेड़ा वार्ड और आसपास के क्षेत्रों से मूर्ति उठाओ अभियान पिछले चार वर्षों से चल रहा है। सड़क के किनारे, मंदिरों के बाहर,पेड़ों के नीचे रखी हुईं मां लक्ष्मी गणेश और अन्य भगवानों की मूर्ति को उठाने का कार्य किया गया। पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने बताया कि टीम के साथ ही क्षेत्र की जनता भी सहयोग कर रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों का भूमि विसर्जन किया जा रहा है। पिछले चार साल से लगातार अभियान चालू है।

पूर्व पार्षद ने बनाई पर्यावरण सेना : पूर्व पार्षद रणजीत सिंह गोमती सफाई और मूर्तियों के विसर्जन के लिए पर्यावरण आंदोलन सेना बनाकर हर रविवार को गोमती की सफाई कर प्रतिमाओं का भूमि विसर्जन करते हैं। इनका अभियान पिछले कई वर्षों से जारी है। सेना के युवा, महिलाएं व बुजुर्ग लोगों को सफाई का संदेश भी देते हैं।

श्री शुभ संस्कार समिति की ओर से चल रहा अभियान : श्री शुभ संस्कार समिति के महामंत्री ऋद्धि किशोर गौड़ के संयोजन में मूर्तियों को उठाने का अभियान पिछले कई वर्षों से चल रहा है। प्रतिमाओं को उठाकर उनका कु़ड़ियाघाट पर बले गड्ढे में भूमि विसर्जन किया जाता है। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि के सानिध्य में प्रतिमाओं का मनकामेश्वर उपवन घाट पर भूमि विसर्जन किया जाता है।

मानवाधिकार जनसेवा परिषद की ओ से चल रहा अभियान : गाेमतीनगर के मानवाधिकार जनसेवा परिषद की ओर से खंडित प्रतिमाओं का भूमि विसर्जन किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष व संयोजक रूप कुमार शर्मा ने बताया कि कोई भी इन पतों पर प्रतिमाएं दे सकता है। उनका विसर्जन आस्था के साथ किया जाएगा। 3/44, विवेक खण्ड, गोमतीनगर के अलावा कई स्थान बनाए गए हैं।

ऐश्वर्य शर्मा, 4/340, विवेक खंड, गोमतीनगर।

सचिन सिंह, 4ए/9, विशाल खंड, गोमतीनगर।

आशीष यादव, निकट कैप्टन मनोज पांडेय आवास, डिगडिगा, विशाल खंड, गोमतीनगर।

आशा सिंह, जेटीआरआई चौराहे पर पेड़ के नीचे, विनीत खंड, गोमतीनगर।

मधुलिका सिंह, 1/12, विराट खंड, निकट अग्रसेन विद्यालय, गोमतीनगर।

हेमा गुप्ता, एमआइजी, 1/512, विनय खंड,गोमतीनगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.