Move to Jagran APP

Uttar pradesh Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से ठ‍िठुरा उत्‍तर प्रदेश, उत्तरी पश्चिमी हवाएं करा रहीं गलन का अहसास

Uttar pradesh Weather पूर्वी उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पारा काफी तेजी से गिरा। प्रदेश गोरखपुर में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रयागराज में खिली धूप के बावजूद गलन का जोर रहा। कौशांबी में पारा 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गलन से जनजीवन बेहाल है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 08:58 AM (IST)
Uttar pradesh Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से ठ‍िठुरा उत्‍तर प्रदेश, उत्तरी पश्चिमी हवाएं करा रहीं गलन का अहसास
प्रदेश में अगले दो-तीन दिन मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

लखनऊ, जेएनएन। पहाड़ों पर बर्फबारी और हवा की रफ्तार से प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। सुबह कोहरा रहेगा जो दिन चढऩे के साथ छट जाएगा। पहाड़ी इलाकों से आ रही उत्तरी पश्चिमी हवाएं गलन का अहसास कराती रहेंगी।  मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि प्रदेश में अगले दो-तीन दिन मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी सहित बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर, अयोध्या, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बलिया, गोरखपुर, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी आदि में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। वहीं, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुलतानपुर, आंबेडकरनगर, कानपुर देहात व कानपुर शहर सहित कई इलाकों में दिन ठंडा रहेगा। वहीं, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में पाले जैसी स्थिति होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

तापमान तेजी से नीचे आया

लखनऊ में अधिकतम 17.6 डिग्री व न्यूनतम नौ डिग्री, वाराणसी में अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, गोरखपुर में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री और न्यूनतम 5.3 डिग्री, प्रयागराज में अधिकतम 16 डिग्री व न्यूनतम 5.6 डिग्री, सोनभद्र में अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम 5.1 डिग्री, बस्ती में अधिकतम 16.5 और न्यूनतम 2.5 डिग्री, सिद्धार्थनगर में 17 व पांच, संतकबीरनगर में 17 व 7.2, देवरिया में 20 व पांच, कुशीनगर में 18 और छह व महराजगंज में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, मथुरा में अधिकतम 16 और न्यूनतम छह डिग्री, फीरोजाबाद में अधिकतम 19 और न्यूनतम छह डिग्री, एटा में अधिकतम 18 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। कासगंज में अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। प्रतापगढ़ में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री, कौशांबी में 4 डिग्री, प्रयागराज में 5.6 डिग्री, सोनभद्र में 5.1 डिग्री और आगरा में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री तक नीचे आ गया।  

पूर्वी उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पारा काफी तेजी से गिरा। प्रदेश गोरखपुर में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रयागराज में खिली धूप के बावजूद गलन का जोर रहा। कौशांबी में पारा 4 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गलन से जनजीवन बेहाल है। प्रतापगढ़ में भी धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल सकी। काशी क्षेत्र में दस बजे के बाद कोहरा छंटने से हल्की धूप खिली। 

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आगरा की सुबह कोहरा भरी रही। दोपहर में धूप निकली। मथुरा में सुबह कोहरा छाया रहा। शाम होते ही शीतलहर चलने लगी। फीरोजाबाद में सर्द हवा ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। एटा में मौसम का मिजाज सुबह से ही बिगड़ा रहा। घना कोहरे, शीतलहर का जनजीवन पर असर पड़ा है। कासगंज में दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.