Move to Jagran APP

बोर्ड का बिगुल: जीव विज्ञान में लघु उत्तरीय प्रश्न दिलाएंगे अच्छे अंक, एक्‍सपर्ट ने दिए ये दिप्स

बोर्ड का बिगुल 70 अंकों का होगा 12वीं का जीव विज्ञान का प्रश्न पत्र। 55 नंबर के लघु उत्तरीय प्रश्न आएंगे 12वीं के जीव विज्ञान में।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 11:27 AM (IST)
बोर्ड का बिगुल: जीव विज्ञान में लघु उत्तरीय प्रश्न दिलाएंगे अच्छे अंक, एक्‍सपर्ट ने दिए ये दिप्स
बोर्ड का बिगुल: जीव विज्ञान में लघु उत्तरीय प्रश्न दिलाएंगे अच्छे अंक, एक्‍सपर्ट ने दिए ये दिप्स

लखनऊ, जेएनएन। UP Board : जीव विज्ञान 12वीं का प्रश्नपत्र 70 नंबर का होगा। इसमें 55 नंबर के लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। यही प्रश्न विद्यार्थियों को सफलता दिलाएंगे। तीन प्रश्न पांच-पांच नंबर के दीर्घ उत्तरीय होंगे। इसलिए विद्यार्थी सबसे अधिक फोकस लघु उत्तरीय प्रश्नों पर करें। चूंकि परीक्षा में समय भी कम बचा है। इसलिए विद्यार्थी पूरी तरह रिवीजन में जुट जाएं। गुरुवार को दैनिक जागरण द्वारा आयोजित 'बोर्ड का बिगुल' में जीव विज्ञान के विषय विशेषज्ञ, प्रवक्ता श्रीश तिवारी ने परीक्षार्थियों को टिप्स दिए। 

loksabha election banner

Q: डीएनए विवरण समझ में नहीं आता है। कैसे करें? (मोहित राठौर, हुसैनी इंटर कॉलेज, हरदोई) 

A: इसके लिए आप सबसे पहले फास्फेट, शर्करा और क्षार को अलग-अलग कर लें। अब इनको डबल व ट्रिपल बांड से जोड़कर याद करें। आपको आसानी होगी और इसकी लगातार प्रैक्टिस करें।

Q: चित्र बनाने के लिए कलर पेंसिल का प्रयोग करें अथवा नहीं? (आराध्या सोनी, मां गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोंडा)

A: लाल पेंसिल को छोड़कर हर कलर पेंसिल का प्रयोग आप चित्र बनाने में कर सकते हैं।

Q: वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण से संबंधित प्रश्न अगर आएं तो उन्हें कितने शब्दों में लिखना है। (कामिनी सिंह, हरवंश लाल शुक्ला सरस्वती विद्या मंदिर, उन्नाव) 

A: अगर यह प्रश्न तीन नंबर का आए तो उसे आधे पेज का लिखें। अगर पांच नंबर का आए तो विस्तृत वर्णन देकर लिखें। 

Q: डीएनए का मॉडल कैसे समझें? (आसित सिंह, बानमती एकेडमी, गोसाईगंज) 

A: फास्फेट, शर्करा और क्षार को सबसे पहले समझकर उसकी प्रैक्टिस करें। आगे की चीजें उसके बाद पता चल जाएंगी। 

Q: कम समय में अच्छी तैयारी कैसे करें? (दीपक शाह, राजकीय इंटर कॉलेज, फुर्सतगंज, अमेठी) 

A: इसके लिए आपके कुल 21 चैप्टर हैं। उनकी कायदे से लिख-लिखकर प्रैक्टिस कर लें। खासकर उसमें, जो महत्वपूर्ण हों। 

Q: महत्वपूर्ण चैप्टरों के बारे में बताएं। (सत्येंद्र कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज, फुर्सतगंज, अमेठी)

A: अनुवांशिकता, पारिस्थितिकी, पौधों में लैंगिक जनन, मानव जनन, पर्यावरण के मुद्दे तथा जीव विज्ञान एवं मानव कल्याण आदि पाठों पर अधिक फोकस करें। 

Q: कम समय में तैयारी कैसे करें? (सूरज सिंह, प्रतिभा इंटर कॉलेज, देवां, बाराबंकी) 

A: प्रमुख पाठों और पूरे सेलेबस को चार-पांच बार लिखकर तैयार करें। अच्छे से उनका रिवीजन करें। 

Q: याद करने के बाद भूल जाते हैं, क्या करें? (मनोज कुमार वर्मा, आरकेसी इंटर कॉलेज, गोंडा) 

A: सिद्धांतों को अच्छे से पहले लिख-लिखकर समझिए। वह आपको याद हो जाएंगे। इसके साथ ही डाइट का विशेष ध्यान करें। दिमाग को ताकत देने वाली चीजों का सेवन करें। 

Q: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कितने आएंगे और इनके उत्तर कितने शब्दों में लिखने हैं। (मनीष यादव, श्री बदलू जगन्नाथ मौर्य स्मारक कॉलेज, रायबरेली) 

A: दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर 200-250 शब्दों में लिखने होंगे। यह पांच-पांच नंबर के होंगे और पूरे प्रश्नपत्र में तीन प्रश्न आएंगे। 

Q: अनुलेखन, अनुवादन समझ में नहीं आते हैं। (आस्था त्रिवेदी, राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान, बाराबंकी) 

A: इसके लिए पहले आप डीएनए को अच्छे से समझें। उसके बाद आगे बढ़ें। 

Q: अधिक नंबर लाने के लिए क्या करें, कैसे तैयारी करें? (अंकित कुमार, शंकरगंज अमेठी) 

A: सबसे अधिक फोकस लघु उत्तरीय प्रश्नों पर करें। 

Q: मानव का विकास चैप्टर में दिक्कत आ रही है। कैसे तैयारी करें? (श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सिधौली, सीतापुर) 

A: मानव की उत्पत्ति, विकास का क्रम, संरचना व उत्पत्ति स्थल की तालिका बनाकर उसकी लिख-लिखकर तैयारी करें। आपको काफी आसान लगने लगेगा। 

Q: परिस्थितिकी पिरामिड समझ में नहीं आ रहा है। कैसे तैयार करें? (अमित कुमार गुप्ता, राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज) 

A: सबसे पहले उत्पादक, प्राथमिकी, द्वितीय, तृतीयक की संख्या व भार को समझें फिर स्वयं पिरामिड तैयार लें। 

Q: उपारजित प्रतिरक्षा क्या है? (आशीष, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज, बाराबंकी) 

A: जो प्रतिरक्षा हम अपने जीवन में किसी बीमारी अथवा टीके के कारण प्राप्त करते हैं, उसे उपारजित प्रतिरक्षा कहते हैं। 

Q: संक्रामक और असंक्रामक रोग क्या होते हैं? (राम निवासी राठौर, हरदोई) 

A: संक्रामक रोग जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं, असंक्रामक रोग एक से दूसरे में नहीं फैलते हैं। 

परीक्षा में सफलता के टिप्स, इसका रखें विशेष ध्यान 

  • जीव विज्ञान में पहले सिद्धांतों को समझें फिर प्रश्नों को याद करें 
  • अपने अथवा कॉलेज के बनाए नोट्स से ही रिवीजन करें। इस समय किसी नई किताब का प्रयोग न करें
  • निर्धारित समय सीमा के अंदर मॉडल प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास करें 
  • अनुवांशिकता, पारिस्थितिकी, पौधों में लैंगिक जनन, मानव जनन, पर्यावरण के मुद्दे तथा जीव विज्ञान एवं मानक कल्याण आदि पाठों पर फोकस करें 
  • अनुवांशिकता में वंशागति व क्रॉस के प्रश्नों का लिखकर अभ्यास करें 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.