Move to Jagran APP

खेत में किसान को मारी गोली, घर में घुसकर परिवारीजनों पर भी की फायरिंग; छह और घायल

Shoot the farmer आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार घायल किसान की हालत गंभीर। जमीनी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 04:12 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 04:12 PM (IST)
खेत में किसान को मारी गोली, घर में घुसकर परिवारीजनों पर भी की फायरिंग; छह और घायल
खेत में किसान को मारी गोली, घर में घुसकर परिवारीजनों पर भी की फायरिंग; छह और घायल

 बहराइच, जेएनएन। मटेरा थाना क्षेत्र के मलुवा भकुरहा में जमीनी रंजिश में दबंगों ने खेत में किसान को गाेली मार दी। इसके बाद घर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर परिवार के छह सदस्यों को भी घायल कर दिया। आधे घंटे तक तांडव मचाने के बाद दबंग फरार हो गए। मेडिकल कॉलेज में घायलों को भर्ती कराया गया है। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिसिया थाना क्षेत्र के मलुवा भकुरहा के लव कुमार सिंह व जय बहादुर के बीच लंबे समय से जमीनी रंजिश चल रही है।

prime article banner

शुक्रवार सुबह जय बहादुर का 28 वर्षीय पुत्र राजू अपने खेत में गया था। पहले से ही घात लगाए बैठे लव कुमार सिंह व उनके परिवारजनों ने उस पर फायर झोंक दिया। गर्दन में गोली लगने से वह वहीं गिर गया। बावजूद इसके दबंग सीधे राजू के घर पहुंच गए। बाहर बैठे लोगों पर लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। इसमें 28 वर्षीय मुकेश, 65 वर्षीय जय बहादुर, राजू की पत्नी व दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर गांव के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपित फायरिंग करते हुए भाग निकले। गांव में गोलीबारी की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीआे नानपारा जंग बहादुर व तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें लवकुमार सिंह व उनके बेटे रोहित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भागते समय छूटी लाइसेंसी बंदूक

गांव में चढ़कर गोलीबारी से गांव के लोग एकजुट हो गए। चारों तरफ से घेराबंदी देखकर आरोपित लव कुमार सिंह भागने लगे, तभी उनकी दो नली लाइसेंसी बंदूक छूट गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.