Move to Jagran APP

शिवपाल यादव की पार्टी की लखनऊ में 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' रैली नौ को

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली करेंगे। हम संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली से केंद्र व राज्य सरकार को बड़ा संदेश देंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:37 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 01:37 PM (IST)
शिवपाल यादव की पार्टी की लखनऊ में 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' रैली नौ को
शिवपाल यादव की पार्टी की लखनऊ में 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' रैली नौ को

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अलग होने के बाद अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव आजकल बेहद सक्रिय है। प्रदेश के लगभग हर जिले में अपनी पार्टी की इकाई का गठन करने में लगे शिवपाल सिंह यादव नौ दिसंबर को लखनऊ में संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली करेंगे। उनको भरोसा है कि इतनी भीड़ जुटेगी कि मैदान छोटा पड़ जाएगा।

loksabha election banner

लखनऊ में आज अपनी पार्टी के कार्यालय में शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व मंत्री शादाब फातिमा भी थीं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में रैली करेंगे। हम संविधान बचाओ, देश बचाओ रैली से केंद्र व राज्य सरकार को बड़ा संदेश देंगे। इस रैली में हमारे साथ बहुजन मुक्ति पार्टी भी रहेगी। हम बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव में भी अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे।

शिवपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां पर महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। भाजपा पर अब किसी भी मतदाता को भरोसा नहीं रह गया है। हम इसका लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ अन्य कई पार्टी को जनता ने आजमा लिया है। कोई भी उनको राहत नहीं दे सका है। अब हमारी पार्टी जोरदार ढंग से प्रदेश में खड़ी होगी। भाजपा और सभी पार्टियों को जनता ने आजमा लिया है। नौ तारीख को रैली के माध्यम से एक नया विकल्प जनता के सामने होगा। इसमें लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। रमाबाई अंबेडकर मैदान छोटा पड़ जाएगा।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जन्मदिन पर 22 नवंबर को प्रदेश में दंगल का आयोजन करेगी। इस मौके पर इटावा के सैफई में भी दंगल होगा। उन्होंने कहा कि नेता जी का आशीर्वाद हमारे साथ हमेशा है, रहा है और रहेगा। नेताजी के साथ मैं बचपन से रहा हूं। शायद नेताजी को हम ज्यादा समझते हैं। उनके ही आशीर्वाद से हम आगे बढ़ रहे हैं। नेता जी से रैली में आने के लिए बात की जाएगी। नेताजी को रैली में बुलाने के लिए पहले हम लोग आपस मे बात करेंगे। समाजवादी सेकुलर मोर्चा की ताकत से सभी बौखलाए हुए हैं। पूरी संगठन और शक्ति के साथ रैली का आयोजन किया जाएगा। 

गठबंधन में शामिल होने की इच्छा 

शिवपाल ने गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई लेकिन इसके लिए उन्होंने बेहद कड़ी शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को चुनाव में 50 फीसदी सीटें मिलें तो वह महागठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। शिवपाल ने कहा कि नहीं तो वह प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे और मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है। हम इसे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शान से मनाएंगे। प्रसपा के चुनाव लड़ने से महागठबंधन को होने वाले नुकसान पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भाजपा की 'बी टीम' नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.