Move to Jagran APP

Lucknow Weather News: लखनऊ में सुबह आसमान साफ, गलन रही बरकरार

कई जनपदों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा में गिरावट आ रही है। सोमवार को बाराबंकी के न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बहराइच में 5.7 डिग्री तक न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे गिर गया। ऐसे ही हरदोई में 4.4 डिग्री पारा लुढ़क गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 08:56 AM (IST)
Lucknow Weather News: लखनऊ में सुबह आसमान साफ, गलन रही बरकरार
न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट, बढ़ रही गलन।

लखनऊ, जेएनएन। यूपी के कई जनपदों में सुबह आसमान साफ हो गया। रात में पड़ा कोहरा सुबह छट गया।मगर, ठंडी हवा चलने से गलन बरकरार रही। ऐसे में लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सि‍यस है। वहीं न्यूनतम पारा चार डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

loksabha election banner

पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। कई जनपदों में तीन दिनों से शीतलहर चल रही है। यहां दस डिग्री तक पारा में गिरावट पाई गई है। वहीं राजधानी में भी सोमवार को घना कोहरा पड़ा। ठंडी हवा में भी लोग ठिठुर रहे हैं । प्रदूषण भी कायम है। पहाड़ों से आ रहीं उत्तरी-पश्चि‍मी हवा गलन बढ़ा रही हैं। ठंड से जनजीवन बेहाल है। दिन में कुछ ही देर धूप निकलती है। मगर, ठंडी हवा उसे बेअसर कर देती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सि‍यस  दर्ज किया गया थाा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। दो दिनों में कुछ पारा मेसुधार हो सकता है। इसके बाद फिर ताापमान लुढ़केगा।

इन जनपदों में गिरा पारा

यूपी के कई जनपदों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा में गिरावट आ रही है। सोमवार को बाराबंकी के न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बहराइच में 5.7 डिग्री तक न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे गिर गया। ऐसे ही हरदोई में 4.4 डिग्री पारा लुढ़क गया। लखीमपुर खीरी में 4.8 डिग्री पारा में कमी है। गोरखपुर में 3.4 डिग्री तापमान नीचे आ गया। ऐसे ही शाहजहांपुर में 7.6, बरेली में 6 डिग्री पारा नीचे आया। इन जनपदों के अधिकतम तापमान में गिरावट पाई गई है। वहीं प्रदूषण का प्रकोप भी कायम है है। शुक्रवार को मुरादाबाद का एक्यूआइ सबसे ज्यादा 476 दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ का एक्यूआइ 387 रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.