Move to Jagran APP

आर्केस्ट्रा में युवतियों संग पति को नाचते देख चढ़ा था पत्नी का पारा, लखनऊ में व‍िवाद के बाद दोनों की मौत

बुधवार सुबह काफी देर तक जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवारजन ने उन्हें आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर भीतर झांककर कमरे में देखा तो दंग रह गए। श्याम किशोर का शव फंदे पर लटका था जबकि साधना का शव फर्श पर पड़ा मिला।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 09:48 PM (IST)
आर्केस्ट्रा में युवतियों संग पति को नाचते देख चढ़ा था पत्नी का पारा, लखनऊ में व‍िवाद के बाद दोनों की मौत
गृह प्रवेश की पार्टी में विवाद के बाद दंपति ने लगाई फांसी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गोमतीनगर विस्तार की गंगोत्री विहार कालोनी फेज दो में मंगलवार को गृह प्रवेश करने वाले 38 वर्षीय श्याम किशोर मिश्र व उनकी 36 वर्षीय पत्नी साधना ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात दोनों ने परिवार के साथ पार्टी की थी। पार्टी के बाद आर्केस्ट्रा में श्याम किशोर लड़कियों के साथ डांस कर रहे थे, जिसका साधना ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। क्षणिक आवेश में दोनों ने जान दे दी और एक हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। उधर, साधना के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक श्याम किशोर का शव फंदे पर लटका था, जबकि साधना का शव फर्श पर पड़ा मिला। बुधवार सुबह काफी देर तक जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवारजन ने उन्हें आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर भीतर झांककर कमरे में देखा तो दंग रह गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपति पहले खरगापुर में रहते थे।

मंगलवार को श्याम किशोर गंगोत्री विहार में अपने बड़े भाई राम किशोर व छोटे भाई ब्रज किशोर के साथ तीन मंजिला मकान में रहने आए थे। श्याम दूसरे तल पर रह रहे थे। मंगलवार को गृह प्रवेश की पार्टी में रिश्तेदार व अन्य परिचित भी आए थे। इस दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी। श्याम किशोर नशे में थे और लड़कियों के साथ डांस कर रहे थे। साधना दो बार श्याम किशोर को पकड़कर घर में ले गईं। इसके बावजूद वह बार-बार डांस करने पहुंच जा रहे थे। बाद में घरवालों के हस्तक्षेप पर वह घर पहुंचे। घर पहुंचने पर साधना और श्याम किशोर के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। इसके बाद दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

पहले साधना ने लगाई फांसी : साधना का शव फर्श पर पड़ा था। उनके नाक से खून भी बह रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि साधना ने पहले फांसी लगाई होगी। साधना को फंदे पर लटका देख श्याम किशोर ने उन्हें नीचे उतारा होगा और फिर खुद फांसी लगा ली होगी। वहीं, साधना के मायके वालों का कहना है कि श्याम किशोर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की है और बाद में फांसी लगाई है। पुलिस का कहना है कि श्याम किशोर नशे के आदी थे। श्याम पहले मोबाइल की दुकान चलाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भाई के साथ ट्रेडि‍ंग का काम शुरू कर दिया था।

आए दिन होता था विवाद : श्याम किशोर का सात साल का बेटा और नौ साल की बेटी है। वर्ष 2007 में साधना से उनकी शादी हुई थी। बेटी अदिति ने बताया कि पापा का आए दिन मम्मी से झगड़ा होता था। मंगलवार रात झगड़े के बाद दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। अदिति अपने भाई के साथ सो गई थी। बुधवार सुबह उसे घटना की जानकारी हुई। अदिति ने बताया कि साधना के नाक से खून बह रहा था। उधर, श्याम किशोर के घरवालों ने बताया कि पति पत्नी में विवाद हुआ था, लेकिन उन्हें झगड़े का कारण नहीं पता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.