जेईई तथा नीट परीक्षा टलवाने सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाए जूते व लाठी
Protest To Postpone JEE and NEET राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाजपा के नाम पत्र की जानकारी मिलने के बाद ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राजभवन के सामने एकत्र हो गए।
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जेईई तथा नीट परीक्षा का आयोजन टालने के लिए भारतीय जनता पार्टी को खुला पत्र लिखने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अखिलेश यादव ने 13 सितंबर को प्रस्तावित जेईई व नीट परीक्षा टालने का अनुरोध किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाजपा के नाम पर जारी खुला पत्र की जानकारी मिलने के बाद ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राजभवन के सामने एकत्र हो गए। यह सब केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम होने की स्थिति बनने पर पुलिस ने इनको उठाने का प्रयास किया।
राजभवन के सामने यातायात जाम होने की स्थिति में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।
JEE, NEET परीक्षा टालने के लिए परीक्षार्थियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर निर्मम लाठी चार्ज घोर निंदनीय है! #StudentLivesMatter#INDIAunitedtoPostponeJEE_NEET#ProtestAgainstExamsInCOVID#PostponeNEET_JEE#AntiStudentModiGovt#HealthOverNEETjee#NoMoreBJP pic.twitter.com/LbZiq9E0AQ— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 27, 2020
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि जेईई तथा नीट परीक्षा टालने के लिए परीक्षार्थियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर निर्मम लाठी चार्ज घोर निंदनीय है।