Move to Jagran APP

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जूही सिंह को नियुक्त किया महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sawajwadi Party जूही सिंह विभिन्न चैनल्स पर डिबेट के दौरान पार्टी का पक्ष रखती हैं। जूही सिंह को पार्टी की महिला सभा का अध्यक्ष नियुक्त कर सपा ने महिलाओं के बीच अपनी पकड़ को अब मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 04:29 PM (IST)
Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जूही सिंह को नियुक्त किया महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
जूही सिंह विभिन्न चैनल्स पर डिबेट के दौरान पार्टी का पक्ष रखती हैं।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की प्रवक्ता जूही सिंह को समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष नियुक्त किया है। जूही सिंह विभिन्न चैनल्स पर डिबेट के दौरान पार्टी का पक्ष रखती हैं। जूही सिंह को पार्टी की महिला सभा का अध्यक्ष नियुक्त कर सपा ने महिलाओं के बीच अपनी पकड़ को अब मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

लखनऊ निवासी जूही सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। जूही सिंह के साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा में एक उपाध्यक्ष को भी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश की के बालाघाट की वंदना यादव को उपाध्क्ष बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी में महिला मोर्चा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद करीब चार वर्ष से खाली था। पार्टी ने महिला मोर्चा को चार वर्ष से भंग कर रखा था। अब जूही सिंह तथा वंदना यादव के रूप में तैनाती के बाद इनकी सक्रियता भी बढ़ेगी।

समाजवादी पार्टी ने इनकी नियुक्ति करने के साथ ही निर्देश दिया है कि पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर अनुमोदन प्राप्त कर लें।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.