Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बाहरी मुख्यमंत्री थोप दिया है। योगी आदित्यनाथ तो उत्तर प्रदेश के बाहर के निवासी हैं। अखिलेश यादव ने आज एकेटीयू के टॉपर निमिष को लैपटॉप प्रदान किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 01:55 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 07:28 AM (IST)
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया बाहरी मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में कैसी भाषा बोलते हैं

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़ी भगदड़ का सर्वाधिक लाभ समाजवादी पार्टी को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगातार दूसरे दिन एक दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही रहे। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को बाहरी मुख्यमंत्री बताया।

loksabha election banner

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को बाहरी मुख्यमंत्री थोप दिया है। योगी आदित्यनाथ तो उत्तर प्रदेश के बाहर के निवासी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम तो उत्तर प्रदेश के नहीं हैं। यहां पर योगी आदित्यनाथ तो दूसरे प्रदेश से आए हैं। अगर वह वाकई में योगी हैं तो सच सभी को बताएं। उनको उत्तर प्रदेश के बारे में कम जानकारी है, इसी कारण समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के काम को अपना बताते रहते हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सदन में कैसी भाषा बोलते हैं। कम से कम सीएम को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। किसी भी सदन में योगी आदित्यनाथ की भाषा मुख्यमंत्री वाली नहीं है। सीएम तो विकास पर कम बोलते हैं। यह तो सब को पता है कि उत्तर प्रदेश को आज क्या मिला है। अगर उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी सरकार के काम को आगे बढ़ाती तो भी काफी प्रगति हो जाती। इन्होंने सपा के कामों को आगे नहीं बढ़ाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हमने जहां भी मेट्रो रेल चलवाई, अभी भी वहीं तक सीमित है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में मेट्रो नहीं चल पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र-छात्राओं के हाथ में लैपटॉप देखकर सीएम योगी आदित्यनाथ को काफी बुरा लगता है। कोरोना वायरस के लॉकडाउन में मोबाइल व लैपटॉप से ही पढ़ाई हुई है।

सरकार तो बलात्कारियों के केस सरकार वापस ले रही है। हमारी सरकार में तो ऐसा नहीं हुआ था। सरकार तो बदले भी भावना से काम कर रही है। अपराधियों के नाम पर उनके घर के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनके घरों को अवैध बताकर गिराया जा रहा है। सरकार तो कानून को अपने हाथ में ले रही है। सरकार अपने लोगों के नक्शे चेक करे, अधिकांश का निर्माण अवैध ही मिलेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज कार्यालय में मौजूदगी में पूर्व आइपीएस अफसर हरीश कुमार के साथ बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने रोज सैकड़ों लोग लगातार पार्टी के साथ लोग जुड़ रहे हैं। सभी समाज के लोग सपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कहा कि सभी समाज के लोगों के बीच में जाएं। इसका हमको बड़ा लाभ मिलेगा।

एकेटीयू के टॉपर छात्र निमिष को लैपटॉप दिया : समाजवादी पार्टी के कार्यालय में अखिलेश यादव ने आज एकेटीयू के टॉपर निमिष को लैपटॉप प्रदान किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.