Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा से बेहद उत्साहित, बोले-2022 में भाजपा की होगी छुट्टी

अखिलेश यादव का दावा है कि उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा में भाजपा की सीट खाली रहेंगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 06:06 PM (IST)
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा से बेहद उत्साहित, बोले-2022 में भाजपा की होगी छुट्टी
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर से लखनऊ तक विजय रथ यात्रा पूरी

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश में समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा से बेहद उत्साहित हैं। गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस से लखनऊ वापसी करने वाले सपा मुखिया को भरोसा है कि 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा है कि उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा में भाजपा की सीट खाली रहेंगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर से लखनऊ तक विजय रथ यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा में बीजेपी की सीटें खाली रहेंगी। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया गाजीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा एवं अन्य सहयोगियों की रैली में आये हुए तथा भाजपा की ठंडी रैली में लाए गये लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की अब तक की सभी रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे गाजीपुर से शुरू होने के बाद करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय करके गुरुवार को तड़के 4:40 बजे लखनऊ पहुंची। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों की भारी भीड़ यात्रा के स्वागत के लिये रात भर खड़ी रही। यात्रा के इस चौथे चरण के दौरान अखिलेश यादव के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और जनवादी पार्टी के संजय चौहान मौजूद थे। विजय रथ यात्रा पिछले महीने कानपुर से बुंदेलखंड क्षेत्र तक शुरू की गई थी। इसके बाद लखनऊ से हरदोई और उसके बाद फिर गोरखपुर से कुशीनगर गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.