Move to Jagran APP

अखिलेश यादव का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने केन्द्र तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा है। इस सरकार बदलते ही किसानों के दिन बदलेंगे। लोगों ने देखा सरकार ने पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 04:19 PM (IST)
अखिलेश यादव का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा
समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के हित की योजनाओं को लेकर केन्द्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय में पूर्व आयकर आयुक्त तथा पूर्व विधायक के साथ दर्जन भर से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि लोगों के पार्टी में लगातार शामिल होने से हमारा परिवार दिन पर दिन बड़ा होता जा रहा है। अखिलेश यादव ने केन्द्र तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा है। इस सरकार बदलते ही किसानों के दिन बदलेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत चुनाव में किस तरह से गुंडागर्दी करके लोकतंत्र का गला घोंटा है। इस सरकार ने मां गंगा को भी धोखा दिया है। प्रदेश की सारी नदियां गंदी होती जा रही हैं। यह सरकार सिर्फ हमारी योजनाओं का फीता काट रही है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में घोर अराजकता का माहौल है। कहीं पर भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस भी बेलगाम है। सरकार से प्रदेश संभल नहीं पा रहा है।हिरासत में मौतें होने के मामलों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से सबसे ज़्यादा नोटिस अगर किसी को मिले हैं तो वह यूपी सरकार को मिले। उच्च और सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी कर उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने की बात बोली है।

इस अवसर पर समावादी पार्टी में गुरुवार को काफी लोग शामिल भी हुए। इन सभी को अखिलेश यादव ने सदस्यता पत्र प्रदान किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने पूर्व आयकर आयुक्त शिव वचन राम के साथ पूर्व विधायक भगेरू राम को उनके समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल कराया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.